फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होली की छुट्टी खत्म, भीड़ के आगे पस्त हुआ रोडवेज

होली की छुट्टी खत्म, भीड़ के आगे पस्त हुआ रोडवेज

Mon, 05 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
होली की छुट्टी खत्म, भीड़ के आगे पस्त हुआ रोडवेज
मेरठ। होली की छुट्टी खत्म होते ही लोगों ने अपने गंतव्य की ओर जाना शुरू कर दिया। रविवार को निकली भारी भीड़ के सामने रोडवेज पस्त नजर आया। होली अभियान के दावे धरे रह गए। लोग घंटों तक इंतजार करते रहे। लेकिन बसें नहीं मिलीं। जो भी बस आई, उसमें चढ़ने के लिए मारामारी मचती रही। बस में घुसने की कोशिश में लोग एक-दूसरे से लड़ते रहे। काफी लोग बसें नहीं मिलने पर घर को लौट गए।
विज्ञापन

होली के लिए रोडवेज निगम ने गत 26 फरवरी से 5 मार्च तक होली अभियान की घोषणा की थी। दावा किया था कि किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। होली पर घर आए लोग रविवार को छुट्टी खत्म होने के बाद अपनी ड्यूटी और कारोबार के लिए रवाना होनेे लगे। सुबह से ही लोगों की भीड़ भैसाली और सोहराबगेट बस अड्डे पर पहुंचनी शुरू हो गई थी। दोपहर तक तो लोगों को बस मिलती रही। लेकिन इसके बाद बसों का टोटा हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मोहननगर आदि जाने वाले लोग बसों का इंतजार करते रहे। लेकिन उन्हें बस नहीं मिली। जो भी बस अड्डे पर पहुंचती तो उसमें बैठने के लिए भीड़ भागने लगती। युवा तो किसी तरह बस में चढ़ते रहे। लेकिन महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को जगह नहीं मिली। लोगों ने सीट कब्जाने के लिए खिड़की का सहारा लिया। कई लोगों ने तो अपने बच्चों को खिड़की से घुसाकर सीट पर बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइवे पर लगा जाम, घंटो तक नहीं लौटी बसें
गाजियाबाद और मोदीनगर आदि में लगा लंबा जाम बसों के लिए खतरनाक साबित हुआ। दोपहर करीब 12 बजे लगा जाम देर शाम तक जारी रहा। जाम में फंसी बसें शाम तक नहीं लौट सकीं। लोगों के भारी हंगामे के बाद वर्कशॉप में रिजर्व में खड़ी बसो को भी निकाला गया। लेकिन बात नहीं बनी। भारी भीड़ के सामने बसों की संख्या कम पड़ गई।
तो न होती कोई परेशानी
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि रविवार को हाइवे पर लगा जाम बसों के लिए मुसीबत बना। अगर बसें जाम में न फंसतीं तो लोगों को बस अड्डों पर बसों का इंतजार न करना पड़ता। बस आती रहतीं और सवारी आराम से अपनी मंजिल की ओर जाती रहतीं। देर रात तक ही जाम से निजात मिलने पर बसों का आवागमन सामान्य हो सका।
स्टाफ ने भी दिया धोखा
रोडवेज ने होली अभियान के तहत संचालन में लगे स्टाफ की छुट्टी प्रतिबंधित कर दी थी। साथ ही बसों के संचालन को सही रखने के लिए चालकों एवं परिचालकों के अलावा वर्कशॉप के तकनीकी स्टाफ के लिए इंसेंटिव की भी घोषणा की थी। लेकिन इसके बावजूद 20 फीसदी स्टाफ गायब रहा। स्टाफ की कमी के चलते शत प्रतिशत बसों का संचालन नहीं हो सका। इसके अलावा करीब दस फीसदी बसें बीमार होने के चलते वर्कशॉप में खड़ी रहीं। 70 फीसदी बसें ही अभियान में चलाई जा सकीं।

गायब रहे स्टाफ पर होगी कार्रवाई
रोडवेज के रीजनल मैनेजर एसके बनर्जी ने बताया कि रविवार को होली की छुट्टी खत्म होने के बाद लोग घरों से लौटना शुरू हुए। इसके चलते मार्गों पर लगे जाम में बसें फंस गईं, जो बस अड्डे पर नहीं पहुंचीं। इसके चलते ही लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। छुट्टी प्रतिबंधित होने के बाद भी गायब रहने वाले स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई होगी।
खास बातें:
- सोमवार से काम पर जाने के लिए रविवार को गंतव्य की ओर रवाना हुए लोग
- बसें नहीं मिलने से हुई भारी परेशानी, जाम में फंसी रहीं बसें, अड्डे तक नहीं पहुंचीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed