{"_id":"5a9080704f1c1b9b248b6bd6","slug":"61519419504-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! शहर में शुरू हो गया पासपोर्ट सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! शहर में शुरू हो गया पासपोर्ट सेवा केंद्र
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहरवासियों के लिए यह अच्छी खबर है। पासपोर्ट सेवा केंद्र मेरठ ने शुक्रवार से काम करना शुरू कर दिया है। कैंट स्थित मुख्य डाकघर के भवन में इस केंद्र का उद्घाटन सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। 10 आवेदकों के बैच में छह माह का अनव बंसल पहला आवेदक बना। पहले दिन 50 में से 26 आवेदकों का सत्यापन होने के साथ बायोमैट्रिक जांच हुई।
सुबह 10:30 बजे सांसद द्वारा केंद्र का शुभारंभ करने के बाद पासपोर्ट आवेदन करने वाले प्रथम बैच के 10 आवेदक सत्यापन के लिए बुलाए गए। इनमें पहला आवेदक चिकित्सक दंपति डॉ. प्रीति और डॉ. आकाश का पुत्र अनव बंसल रहा। अनव के दादा डॉ. महेश बंसल औघड़नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हैं। सांसद ने अनव को गोदी में लेकर बधाई दी। इस पहले बैच में शहर के ही वैष्णवी और विहान नाम के दो बच्चे भी शामिल रहे।
इस मौके पर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, निदेशक डाक सेवाएं बरेली शंकर प्रसाद, प्रवर डाक अधीक्षक पीडी रेंगर, जिलाध्यक्ष भाजपा शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, विनीत शारदा, अरुण वशिष्ठ, आलोक सिसौदिया, गजेंद्र शर्मा, रजनीश कौशल, ललित नागदेव, गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस के वरिष्ठ अधीक्षक बीएस रावत, सहायक अधीक्षक विभूति भूषण, दीपक चंद्रा, चंद्रकांत, शाहबाज अहमद, माजिद अली, कार्यालय सहायक आशुतोष शर्मा, मनोज नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अब आगरा, वृंदावन, अलीगढ़, सहारनपुर
इस मौके पर सांसद ने कहा कि पहले मेरठ के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद पासपोर्ट केंद्र जाकर पूरा दिन लगाना पड़ता था। लेकिन मेरठ में पासपोर्ट सेवा शुरू होने से अब काफी सुविधा हो जाएगी। मेरठ के लिए गर्व की बात है कि वेस्ट यूपी में ये सुविधा सबसे पहले मेरठ वासियों को मिली है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ के बाद अब 27 फरवरी को आगरा में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होगा। इसके बाद वृंदावन, अलीगढ़ और सहारनपुर में इसकी शुरूआत होगी।
स्टडी और कॅरियर के लिए विदेश जाने की चाहत
मेरठ। शहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने से लोग काफी उत्साहित हैं। खासतौर से स्टूडेंट और डॉक्टर्स फैमिली। किसी का स्टडी के लिए विदेश जाने का प्लान है तो कोई घूमने की तैयारी में है।
विदेश जाना चाहता है चिकित्सक दंपति
पासपोर्ट सेवा केंद्र के पहले आवेदक अनव बंसल (छह माह) के पिता आकाश बंसल दिल्ली में सर्जन हैं जबकि मां डॉ. प्राची एमडी हैं। दंपति का पासपोर्ट पहले से बना है। उनका इरादा विदेश जाकर चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम टेक्नालॉजी की स्टडी करना है इसलिए बेटे का भी पासपोर्ट बनवा रहे हैं।
सिंगापुर जाने का प्लान
इव्ज चौराहे पर पैथ लैब संचालक सचिन गोयल और उनकी पत्नी प्रीति गोयल चार साल की बेटी वैष्णवी का पासपोर्ट बनवाने आए थे। थापर नगर निवासी दंपति के पास पहले से ही पासपोर्ट है। बताया कि तीन साल से वे दुबई और सिंगापुर टूर पर जाने का प्लान बना रहे थे। लेकिन गाजियाबाद के चक्कर काटने की वजह से बेटी का पासपोर्ट नहीं बनवा पाए। अब यहां सुविधा मिली तो एप्लाई कर दिया।
परिवार संग विदेश घूमने का इरादा
विद्यानगर शास्त्रीनगर सेक्टर-3 निवासी नीरज सहगल और उनकी पत्नी रिया सहगल ने अपने ढाई साल के बेटे विहान के पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। दंपति के पास पहले ही पासपोर्ट है। उनकी प्लानिंग इसी साल विदेश टूर की है। बताया कि मेरठ में केंद्र खुलने से बच्चों का पासपोर्ट बनवाने की काफी सुविधा हो जाएगी।
विदेश से डायटीशियन कोर्स करने का प्लान
कंकरखेड़ा निवासी 12वीं की छात्रा कुलप्रीत ने बताया कि कॅरियर बनाने के लिए उनकी विदेश से डायटीशियन का कोर्स करने की इच्छा है। इसके लिए उन्होंने अपनी मम्मी परमजीत के साथ पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है। कुलप्रीत के पिता देवेंद्र बिजनेसमैन है।
हनीमून पर जाना है
पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे एक दंपति ने बताया कि उनकी इसी माह पांच फरवरी को शादी हुई है। वे हनीमून के लिए सिंगापुर जाना चाहते हैं, इसलिए पासपोर्ट बनवाना है। केंद्र के स्टाफ ने उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी।
एड्रेस चेंज कराना है
पल्लवपुरम निवासी वृद्धा स्नेहलता खुराना एड्रेस चेंज कराने केंद्र पर पहुंचीं। इसी तरह बड़ौत निवासी व्यापारी अमित जैन भी पत्नी के साथ पासपोर्ट सत्यापन को पहुंचे थे। वे भी विदेश घूमने की इच्छा रखते हैं।
खास बातें:
छह माह का अनव बना पहला आवेदक
26 आवेदकों का हुआ पहले दिन सत्यापन