{"_id":"5a907eba4f1c1b3c718b6a19","slug":"61519419066-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में नहीं चलेगा हरा, गुलाबी रंगीन पेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में नहीं चलेगा हरा, गुलाबी रंगीन पेन
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाओं में नहीं चलेंगे रंगीन पेन
मेरठ। केेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं व बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थी रंगीन पेन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षार्थी केवल काले, नीले इंक पेन, बॉल प्वांइट पेन या डॉट पेन का प्रयोग करें। अगर परीक्षार्थी किसी रंगीन पेन का प्रयोग उत्तरपुस्तिका में करेंगे तो वह मान्य नहीं होगा।
पांच मार्च से सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। इस वर्ष से दसवीं में भी बोर्ड एग्जाम कराने का नियम लागू कर दिया गया है। इसके चलते दसवीं में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या पिछले साल की तुलना में बढ़ी है। जिले में इस साल 25,859 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 12,992 था। बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में 12,867 छात्रों का इजाफा हुआ है। परीक्षा की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार क ो दीवान पब्लिक स्कूल कैंट में वार्ता हुई। वार्ता में सीबीएसई सिटी कोर्डिनेटर व दीवान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल एचएम राउत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में इस साल 133 विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे। पिछले साल की तुलना में 15 स्कूल अधिक हैं। 126 सामान्य स्कूल, तीन केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय स्कूल, आर्मी पब्लिक व दो अन्य स्कूल हैं। दसवीं की परीक्षाएं पांच मार्च से चार अप्रैल तक और बारहवीं की परीक्षाएं पांच मार्च से 13 अप्रैल तक होंगी।
सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा जोर
सीबीएसई बोर्ड की ओर से जिले में पुलिस-प्रशासन को पत्र भेजकर परीक्षा में सुरक्षा प्रदान करने का सहयोग मांगा है। स्कूल अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था बना रहे हैं। फ्लाइंग स्क्वायड के पांच दस्ते बनाएं हैं, जो पूरी परीक्षा पर नजर रखेंगे। इस संबंध में सीबीएसई ने 17 फरवरी को दिल्ली में कार्यशाला का आयोजन किया था। दीवान पब्लिक स्कूल में 21 फरवरी क ो प्राचार्यों की बैठक बुलाकर निर्देशों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
जिले में इन 30 केंद्रों पर होगी परीक्षा
केवी सिख लाइंस, केवी पंजाब लाइंस, केवी डोगरा लाइंस, आर्मी स्कूल कैंट, सेंट जोंस स्कूल कैंट, दीवान पब्लिक स्कूल कैंट, एमपीएस कैंट, जीटीबी कैंट, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल कैंट, दयावती मोदी एकेडमी मोदीपुरम, जेपी एकेडमी मवाना रोड, सीजेडीएवी सेंटेनरी शास्त्रीनगर, केएल इंटरनेशनल सोमदत्त विहार, गॉडविन पब्लिक फाजलपुर, डीपीएस बागपत रोड, ट्रंासलेम एकेडमी इंटरनेशनल मवाना रोड, एमपीजीएस शास्त्रीनगर, शांति निकेतन मवाना रोडा, द्रोण पब्लिक सरधना रोड, दीवान पब्लिक इंटरनेशनल दिल्ली रोड के अलावा इस साल 10 नए स्कूलों क ो भी परीक्षा केंद्र सूची में जोड़ा है। पिछले साल 21 परीक्षा केंद्र थे इसमें से प्रेसीडेंसी स्कूल का नाम केंद्र सूची से हटाकर नए 10 विद्यालयों को जोड़ा है। इसमें एमपीजीएस कैंट, वर्धमान एकेडमी रेलवे रोड, बीडीएस सोमदत्त विहार, गार्गी गर्ल्स गंगानगर, आइआइएमटी गंगानगर, स्प्रिंग डेल्स स्कूल मवाना रोड, कृष्णा पब्लिक कंकरखेड़ा, द आर्यंस जटौली, मिलेनियम पब्लिक स्कूल बागपत रोड व शताब्दी पब्लिक स्कूल मोहिद्दीनपुर शामिल है।
परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान
. काले, नीले व रॉयल ब्लू पेन का ही प्रयोग करें
. प्रवेश पत्र व उसकी प्रति साथ लेकर जाएं
. आईकार्ड, स्कूल का पहचान पत्र व दो पासपोर्ट फोटो भी साथ रखें
. हर परीक्षा केंद्र पर संबंधित स्कूल के शिक्षक भी उपस्थित रहेंगे।
. अगर छात्र का प्रवेशपत्र खो जाता है संबंधित परीक्षा केंद्र पर उसकी फोटो लगी प्रवेशपत्र की एक सूची उपलब्ध रहेगी। जिससे छात्र की पहचान उसके आईकार्ड व रोलनंबर से करके परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। . . .फोटो व पहचान पत्र अवश्य ले जाएं
. गैजेट, मोबाइल, पेजर व इलेक्ट्रानिक डिवाइस बैन होंगी
. उत्तर पुस्तिका में 32 पेज, ग्राफ पेपर, मैप, सप्लीमेंट कॉपी व पेपर मिलने पर उसके पन्ने जरूर गिनकर जांच लें।
. उत्तरपुस्तिका को अच्छे से बांधकर ही जमा करें
. परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले केंद्र पर अवश्य पहुंच जाएं
खास बातें
- जिले में 25,859 छात्र देंगे सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा
- पांच मार्च शुरू होने वाली परीक्षाएं 30 केंद्रों पर होंगी