{"_id":"5a907ea94f1c1b641f8b76e8","slug":"61519419049-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए प्रोफेशनल लोगों को साधेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए प्रोफेशनल लोगों को साधेगी कांग्रेस
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के लिए प्रोफेशनल लोगों को साधेगी कांग्रेस
मेरठ। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस ने प्रोफेशनल लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम करने का एलान किया है। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव नसीम कुरैशी ने मेट्रो प्लाजा स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में शनिवार को बांबे बाजार स्थित चैंबर ऑफ कामर्स में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रोफेशनल्स कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अमिता सिंह भाग लेंगी। कार्यक्रम में जिला व महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा चिकित्सा, शिक्षा, न्याय आदि क्षेत्रों से जुड़े प्रोफेशनल्स शामिल होंगे। कुरैशी ने कहा कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का अस्तित्व खत्म करती जा रही है। डॉ. आईडी गौतम, नासिर फारूकी, कपिल पाल आदि मौजूद रहे।