फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सऊदी सरकार की गाईड लाईन

सऊदी सरकार की गाईड लाईन

Wed, 17 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
सऊदी सरकार की गाईड लाईन
हज पर जा रहे हैं तो न ले जाएं अचार, मिठाई
विज्ञापन

मेरठ। हज यात्रा 2018 के लिए सऊदी की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। इसमें क्या सामान हज यात्री अपने साथ ला सकते हैं और क्या नहीं, इस पर सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं।
जिला हज समिति के सदस्य जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि हज यात्रियों के लिये जो गाइड लाइन जारी हुई है। उसके अनुसार दो मर्दाना ऐहराम (हज के दौरान का खास लिबाज), ऐहराम बांधने के लिये बेल्ट, एक मोटी चादर, हज गाइड, जानमाज, लुंगी तोलिया, महिला हज यात्रियों के लिये सर का रुमाल, हवा वाला तकिया, 4-5 जोड़े कपड़े (सफेद हों तो ज्यादा अच्छा) ले जा सकते हैं। इसके अलावा दो जोड़ी हवाई चप्पल, बिना खुशबू का तेल, डाक्टरों की सलाह पर रोग की जरूरी दवा और उसका पर्चा, चीनी, नमक, चाय पत्ती, मीठे बिस्किट आदि जरूरी सामान ले जाया जा सकता है। यही नहीं हजी मक्का से अपने साथ 45 किलो वजन तक का सामान और 10 लीटर पवित्र पानी वहां से ला सकते हैं।
विज्ञापन


इन सामानों पर प्रतिबंध
सऊदी की ओर से हज यात्रियों को जिन सामानों के लाने पर पाबंदी लगाई है, उसमें अचार, मिठाई, बड़ी छुरी, कैमरा, इलेक्ट्रानिक सामान और किसी भी तरह की नशीला पदार्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश से 40 हजार आवेदन
हज 2018 के लिए इस बार प्रदेश के विभिन्न जिलों से अब तक चालीस हजार से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। इनमें से करीब 30 हजार का ही सऊदी के निर्धारित कोटे के अनुसार चयन किया जाएगा। इसमें मेरठ से करीब 1200 आवेदकों का चयन किया जाएगा।

खास बात
हज यात्रियों के लिये सऊदी की ओर से जारी की गई गाइड लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed