फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मिलेनियम पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड एड्स डे पर जागरूकता अभियान

मिलेनियम पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड एड्स डे पर जागरूकता अभियान

Sat, 02 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
मिलेनियम पब्लिक स्कूल में  वर्ल्ड एड्स डे पर जागरूकता अभियान
एड्स के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या सतीश कुमार शर्मा ने एचआईवी के बारे में जानकारी दी। बताया कि इस बीमारी के प्रति जागरूक करने लिए सामाजिक संस्थाएं व सरकार अनेक प्रकार के कार्यक्रम चला रही है। हमें भी लोगों को जागरूक करना चाहिए।

एमपीजीएस में मनाया वर्ल्ड एड्स डे
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल में वर्ल्ड एड्स डे मनाया गया। कक्षा 12 की छात्रा मैथिली ने एड्स के बारे में बताया। कक्षा 12 की छात्राओं ने लघु नाटिका के जरिये बताया कि एड्स छूआछूत की बीमारी नहीं है। आयुषी ने कविता प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या सपना आहूजा ने छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान शिक्षिका डॉ शशि सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन


जागरूकता रैली निकाली
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय और तृतीय इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर लगाया गया। इसके अंतर्गत एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। शुभारंभ प्राचार्या डॉ. साधना सहाया ने हरी झंडी दिखाई। रैली जिमखाना मैदान, बच्चा पार्क से होते हुए कमिश्नरी चौराहे तक निकाली गई। उसके बाद डॉ दीपा त्यागी ने सभी स्वयं सेविकाओं को एड्स के प्रति हो रहे भेदभाव को दूर करने की शपथ दिलाई। इसी क्रम में कॉलेज प्रांगण में पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल में डॉ. ममता सिंह, डॉ. रनिका रहीं। प्रतियोगिता में विजेयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बबीता शर्मा, डॉ. सपना शर्मा तथा डॉ. विनेता द्वारा किया गया। डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. रेखा सेठ और डॉ. कविता गर्ग का विशेष योगदान रहा। काजल आयाशा, दीपा, सुबुल, आलिया, शैली, रानी, मुस्कान, हिना, रजनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभारती ने डीएवी जालंधर को हराया
मेरठ। देव भगत सिंह मंडी गोविंद गढ़ पंजाब में चल रही पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में सुभारती विश्वविद्यालय ने पैनल्टी शूटआउट से डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर को 2- 0 से हराया। टीम मैनेजर सुनील मुडेर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 27 से 6 दिसंबर तक चलेगी। जिसमें उत्तर भारत के 65 विश्वविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सुभारती टीम ने प्रतियोगिता में तीसरी जीत दर्ज की। कुलपति डॉ एनके आहूजा, खेल समिति के अध्यक्ष डॉ संदीप, खेल सचिव जयराज सिंह जादौन ने टीम को बधाई दी।


शिक्षा के उद्देश्य विषय पर संगोष्ठी
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में शिक्षा के उद्देश्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य मूल बातें सिखाना है। शिक्षक का जीवन आत्मविश्वास और जिज्ञासा से भरा होगा तो वह छात्र को भी आगे बढ़ने की प्रेरण देगा। शिक्षा दुनिया के दायरे को बदलती है। जीवन स्वयं की खोज के लिए नहीं बल्कि उसे आनंदमय तरीके से जीने के लिए है। संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, उपाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल, डॉ. अजय सिंह और धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed