{"_id":"5a21bb6f4f1c1b8e698bf580","slug":"61512160111-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आधी रात से बढ़ जाएगा रोडवेज सिटी बसों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आधी रात से बढ़ जाएगा रोडवेज सिटी बसों का किराया
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज आधी रात से रोडवेज सिटी बसों में महंगा होगा सफर
मेरठ। बिजली की दरों में वृद्धि के झटके के बाद रोडवेज सिटी बस का सफर भी महंगा हो गया है। आज आधी रात से रोडवेज सिटी बसों का किराया 3 से 12 रुपये तक बढ़ जाएगा। वहीं, एमएसटी किराया भी बढ़ाया गया है।
रोडवेज की सिटी बसें शहरी के अलावा कई ग्रामीण रूटों पर संचालित होती हैं। इन बसों में सफर करने वाले लोगों के साथ ही छात्रों ने भी एमएसटी बनवा रखी हैं। कंपनी के एमडी संदीप लाहा ने बताया कि काफी दिनों से बसों का किराया व एमएसटी किराया नहीं बढ़ने से घाटा झेलना पड़ रहा था। बोर्ड बैठक में नया किराया स्लैब पास हुआ था, जिसे शनिवार आधी रात से लागू किया जा रहा है। बस किराया 3 रुपये से 12 रुपये तक बढ़ाया गया है। हालांकि इसमें चार किमी, 5-8 किमी, 10-12 किमी, 14-17 किमी, 20-23 किमी एवं 25-28 किमी वाले स्लैब में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
खास बात
- आधी रात से नया स्लैब लागू, एमएसटी किराया भी बढ़ा
- 03 से 12 रुपये की हुई वृद्धि, यात्रियों की जेब होगी और हल्की