{"_id":"5a08b9334f1c1bc9678bb322","slug":"61510521139-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के तीन दिन के महासंपर्क अभियान में उतरेंगे दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के तीन दिन के महासंपर्क अभियान में उतरेंगे दिग्गज
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा चलाएगा तीन दिन का जनसंपर्क अभियान
मेरठ। भाजपा नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही है। इसके लिए बूथ स्तर पर प्रचार के लिए जनसंपर्क महाभियान शुरू होगा। 14 से 16 नवंबर तक चलने वाले इस महाभियान में प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।
2014 में भाजपा ने उत्तर प्रदेश के तत्कालीन चुनाव प्रभारी और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश घर-घर अभियान चलाने के साथ बूथ जीतो लोकसभा जीतो अभियान चलाया था। उसी तर्ज पर विधानसभा चुनाव फतह किया तो अब नगर निकाय चुनाव भी इसी तर्ज पर जीतने की तैयारी है। इसके लिए दो दिन पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी चुनाव संचालन समिति को दिशा निर्देश देकर गये हैं। भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान का खाका तैयार कर लिया गया है। इसमें स्थानीय स्तर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, दोनों विधायकों के साथ ही पूर्व विधायक, प्रदेश, क्षेत्र और महानगर के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। वहीं प्रभारी मंत्री सहित अन्य महानगर चुनाव प्रभारी और प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे।