{"_id":"59b30db84f1c1be87f8b5224","slug":"61504906680-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 सितंबर तक हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 सितंबर तक हड़ताल का एलान
Updated Sat, 09 Sep 2017 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ/ग्रेटर नोएडा। दादरी में अधिवक्ता के साथ हुए बर्बर व्यवहार के विरोध में अधिवक्ता लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार को मेरठ में हुई केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में 11 सितंबर से चार दिनों की हड़ताल का फैसला लिया है। वेस्ट यूपी के जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के अलावा सीएम योगी से मिलने के लिए भी प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। फैसला लिया कि 14 सितंबर को 22 जिलों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक भी होगी।
शुक्रवार को कार्य से विरत रहकर मेरठ बार में 22 जिलों के बार के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। पंडित नानक चंद सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संघर्ष समिति के चेेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल ने की। संयोजक प्रबोध कुमार शर्मा ने पूरी घटना को सभा के समक्ष रखा। बताया कि नोएडा के अधिवक्ता सुरेशराज गौतम के साथ पुलिस ने मारपीट व अभद्र व्यवहार किया गया। वकीलों ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक नोएडा लव कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनके तबादले की मांग की गई। बैठक में नोएडा के अध्यक्ष विपिन भाटी, बुढ़ाना के अध्यक्ष अशोक राठी, शामली के अध्यक्ष चंद्रमान सिंह, बुलंदशहर के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव, स्याना के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, सहारनपुर के अध्यक्ष अखिलेश कुमार अग्रवाल व जितेंद्र सिंह पुंडीर, हापुड़ के यूसुफ कुरैशी, मथुरा के अध्यक्ष डॉ. ब्रजगोपाल शर्मा, प्रमोद त्यागी, हरीओम शर्मा, अलीगढ़ के अध्यक्ष सूरज सिंह पंवार, बागपत के अध्यक्ष वेदपाल सिंह पंवार, कमल चंद कंसल, सुरेंद्र मलिक, हापुड़ के सचिव भोपाल सिंह, सरधना के कुलदीप त्यागी, अलीगढ़ से सदस्य सुरेंद्र मोहन यादव, मेरठ से पूर्व अध्यक्ष डीडी शर्मा, सतीश चंद गुप्ता, संजीव शर्मा, अनिल जंगाला, राजपाल सिंह ने विचार रखे। राजेंद्र नागर, पूर्व सचिव संजीव वर्मा, रितेश भाटी, अनिल कुमार देवटा, राकेश गौतम, सुरेशराज गौतम, वीरेंद्र भाटी, जितेंद्र भाटी, दिनेश भाटी, दिनेश खारी, प्रशांत राठी, अजय हूड़ मौजूद रहे।
प्रतिनिधियों को भी देंगे ज्ञापन
11, 12, 13 व 14 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। रजिस्ट्री कार्यालयों को भी बंद कराया जाएगा। 11 सितंबर को प्रत्येक बार एसोसिएशन के पदाधिकार अपने-अपने जनपद के सत्ता पक्ष के सांसद, विधायकों और जन प्रतिनिधियाें को ज्ञापन सौंपेंगे। 12 को डीएम को ज्ञापन देंगे। 14 सितंबर को बार एसोसिएशन जनपद गौतबुद्धनगर में बैठक होगी।