फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फाउंडेशन ने दो बच्चों के कानून को ज्ञापन दिया

फाउंडेशन ने दो बच्चों के कानून को ज्ञापन दिया

Mon, 21 Aug 2017 02:35 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
फाउंडेशन ने दो बच्चों के कानून को ज्ञापन  दिया
जनसंख्या रोकने को बने कानून
विज्ञापन

मेरठ। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने देश में बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए कानून बनाने की मांग की। फाउंडेशन के सदस्यों ने दो बच्चों पर कानून बनने के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संजय त्यागी, अतुल जैन, प्रवीन जैन, संजय जैन, अभिनव त्यागी मौजूद रहे।

मृतकों की आत्मा की शांति के लिये हवन
मेरठ। खतौली ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिये चौ. चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहे पर समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ महानगर इकाई की ओर से हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की गई। मौके पर महानगर अध्यक्ष विपिन मनोठिया, अजीत शर्मा, गौरव हंस, अमित कुमार, नितिन, दीपक पार्चा, अभिषेक, कृष्णा आदि रहे।
विज्ञापन


कड़वे प्रवचन भाग नौ पुस्तक का विमोचन
मेरठ। जैन मुनि क्रांतिकारी मुनि तरुण सागर महाराज के प्रसिद्ध कड़वे प्रवचन भाग नौ पुस्तक का विमोचन रविवार को महावीर जयंती भवन में किया गया। विमोचन योगेश जैन और सुरेश जैन रितुराज ने किया। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि मुनि तरुण सागर महाराज कबीर नहीं हैं और न ही तुलसी या विवेकानंद हैं। मगर मुनि जी को सुनने वालों की संख्या काफी अधिक है। कड़वे प्रवचन किताब 14 भाषाओं में छापी गई है। यह पुस्तक सात लाख प्रतियों के साथ गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुकी है। कार्यक्रम में सुनील जैन प्रवक्ता, विजय जैन एडवोकेट, सुरेंद्र जैन, अनिल जैन, मूलवर्धन जैन, हंस जैन, विनोद जैन आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव गांधी का 73वां जन्मदिन मनाया
मेरठ। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का रविवार को 73वां जन्मदिन रेल हादसा होने के चलते सादगी के साथ मनाया। महानगर व जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी के साथ बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। किशनी ने कहा कि राजीव गांधी की नीतियों के चलते ही विश्व के सभी देश भारत की तरफ दोस्ती के लिए बढ़ रहे हैं। पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे और इसके दम पर ही भारत 21वीं शताब्दी में दुनिया को टक्कर दे रहा है। कार्यक्रम के बाद में खतौली में हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर हरिकिशन वर्मा, चौधरी यशपाल सिंह, मनजीत सिंह कौछड़, विनोद मोघा, अनवार कुरैशी, सैयद सलीमुद्दीन शाह, अखिल कौशिक, मासूम असगर, खेमचंद पहलवान, रवींद्र सिंह, प्रमोद शर्मा, योगेंद्र सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed