फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सपा नेता और उनके परिजनों पर 1.69 करोड़ रूपये बकाया

सपा नेता और उनके परिजनों पर 1.69 करोड़ रूपये बकाया

Fri, 14 Jul 2017 09:18 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता और उनके परिजनों पर 1.69 करोड़ रूपये बकाया
सपा नेता और उनके परिजनों पर 1.69 करोड़ बकाया
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने आरसी जारी होने के बाद भी वसूली न होने पर जताई नाराजगी
मेरठ।
सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, उनके परिजनों और पार्टनरों के खिलाफ 1.69 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी है। इस मामले में उनके खिलाफ आरसी जारी होने के बावजूद आज तक वसूली नहीं हुई है। जिस पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने नाराजगी जताते हुए तहसीलदार को पत्र जारी किया है।
हापुड़ रोड स्थित नूरजहां कोल्डस्टोरेज के खिलाफ मई माह में 1,69,03,578 रुपये की आरसी जारी हुई थी। इस कोल्डस्टोरेज के पार्टनर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, उनके भाई असलम चौधरी और मो. वामिक चौधरी और नूरजहां के साथ ही सन्नो, सरफराज, शाहरोज, नूर मोहम्मद हैं। इन सभी से इस देनदारी की वसूली के लिए राजस्व विभाग द्वारा आरसी जारी की गई थी। लेकिन आज तक भी संग्रह अमीन इसमें कोई वसूली नहीं कर पाया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने इस मामले में तहसीलदार सदर को पत्र जारी कर नाराजगी जताई है। अपर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार और संग्रह अमीन से वसूली में हो रही लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगने का भी निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed