फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कमिश्नरी चौराहे पर व्यापारियों का सैलाब उमड़ा

कमिश्नरी चौराहे पर व्यापारियों का सैलाब उमड़ा

Thu, 13 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
कमिश्नरी चौराहे पर व्यापारियों का सैलाब उमड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
जीएसटी के खिलाफ और पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर पश्चिमी उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले दर्जनों व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।
व्यापारी चौधरी चरण सिंह पार्क में इकट्ठा हुए। मंडल अध्यक्ष पं. आशु शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार व्यापारिक आयोग का गठन करे। जीएसटी कानून को तत्काल वापस ले। उन्होंने बताया कि व्यापारी देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ हैं। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष चौ. चंद्रपाल, रालोद के प्रदेश महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, राहुल देव, मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश अग्रवाल, मेरठ कॉलेज के छात्र नेता सौरभ चौधरी, बुनकर एसोसिएशन के अध्यक्ष बुंदू खां अंसारी, राष्ट्रीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी आदि संगठनों ने धरनास्थल पर व्यापारियों की मांगों का समर्थन किया। सभी संगठनों ने कहा कि व्यापारी बढ़ेगा तो लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। देश का विकास होगा। देश के विकास में योगदान के बाद भी व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुलभ और सस्ते न्याय के लिए पउप्र में हाईकोर्ट बेंच की जरूरत है। प्रदेश के छोटे व्यापारियों का दो लाख तक का कर्जा सरकार द्वारा माफ किया जाना चाहिए। जीएसटी के कारण छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा। ममता मित्तल, पूजा त्यागी, दीपक मलिक, कांति प्रसाद, अभिनव सिंघल, इनाम अंसारी, मनोज शर्मा, नीरज कौशिक, वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख बातें===
- कमिश्नरी चौराहे पर दर्जनों व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed