फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जिला पंचायत उपचुनाव, भाजपा के नौ सदस्यों के लिखकर देने की चर्चा

जिला पंचायत उपचुनाव, भाजपा के नौ सदस्यों के लिखकर देने की चर्चा

Thu, 13 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत  उपचुनाव, भाजपा के नौ सदस्यों के लिखकर देने की चर्चा
जिपंअ उपचुनाव : प्रत्याशी के लिए भाजपा में उठापटक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
जिला पंचायत उपचुनाव को लेकर भाजपा अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। चर्चा है कि जिस संभावित प्रत्याशी की बात चल रही थी, उसके खिलाफ नौ जिला पंचायत सदस्य है। उन्होंने लखनऊ में पार्टी को लिखकर दे दिया है कि उस जिला पंचायत सदस्य को प्रत्याशी न बनाया जाए। बृहस्पतिवार को राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि देर रात तक इसकी पार्टी या इन जिला पंचायत सदस्यों की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव को लेकर भाजपा में उठापटक चल रही है। आपसी गुटबाजी के कारण प्रत्याशी चयन पर आम सहमति नहीं बन पा रही है। बृहस्पतिवार को भाजपा के 11 में से नौ सदस्य लखनऊ गए थे। चर्चा है कि इन सदस्यों ने वहां लिखकर दिया है कि जिस एक संभावित प्रत्याशी की बात चल रही थी, उसे प्रत्याशी न बनाया जाए। दूसरी तरफ, बुधवार को मेरठ संयुक्त सेक्युलर मोर्चा का गठन करने वाले में से एक सपा नेता अतुल प्रधान का कहना है कि मेरठ संयुक्त सेक्युलर मोर्चे के प्रत्याशी मनोज अधाना की जीत निश्चित है। भाजपा के पास जिला पंचायत सदस्यों की संख्या कम है, यही वजह रही है कि उन्होंने जिला पंचायत उपचुनाव की तारीख एक माह बढ़ा दी है।
विज्ञापन

प्रमुख बातें===
भाजपा के नौ जिला पंचायत सदस्य संभावित प्रत्याशी केखिलाफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed