{"_id":"60734dd78ebc3e592071e879","slug":"6005-peoples-covered-in-teeka-mahotsav-meerut-news-mrt534069144","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका महोत्सव: 6005 लोगों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका महोत्सव: 6005 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
टीका महोत्सव : 6005 लोगों का टीकाकरण
मेरठ। रविवार को टीका महोत्सव का पहला दिन था। 6005 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इनमें 60 साल से ज्यादा उम्र के 1642 और 45 से 59 साल वाले 4363 लोग रहे।
कुल 95 सत्र लगाए गए, जिनमें 83 सरकारी केंद्र और 12 निजी अस्पतालों में लगे। 5601 लोगों ने सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कराया, जबकि 404 लोगों ने निजी अस्पतालों में टीकाकरण कराया। हालांकि टीकाकरण लक्ष्य से बहुत कम रहा। 15500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, इस लिहाज से 38.7 प्रतिशत ही टीकाकरण हो सका।
अभी तक रविवार को टीकाकरण नहीं किया जा रहा था, टीका महोत्सव मनाए जाने के कारण टीकाकरण किया गया है। वैक्सीन की किल्लत के चलते टीकाकरण में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य विभाग को महज 80 हजार डोज मिली हैं। पहले 18 हजार डोज हैं।
विज्ञापन
सांसद ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
सांसद राजेंद्र अग्रवाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंगला बट्टू का निरीक्षण किया। इस दौरान 88 साल के एक बुजुर्ग को कोरोना का टीका भी लगाया गया।