{"_id":"5dc485d78ebc3e5b67389856","slug":"6-new-dengu-patient-meerut-news-mrt452485270","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के छह नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के छह नए मरीज मिले
विज्ञापन
डेंगू के छह और मरीज मिले
मेरठ। डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीज मेरठ के हैं, एक-एक मरीज बुलंदशहर और हापुड़ जिले का हैं। इन्हें बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में डेंगू की पुष्टि हुई।
इस साल अब तक मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की लैब में 203 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 153 मरीज मेरठ जिले के हैं और बाकी आसपास के जिलों के हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हालांकि अभी तक डेंगू की पूरी तरह से रोकथाम नहीं हो पा रही है। उम्मीद जताई जा रही थी कि दीपावली के बाद डेंगू के मरीजों में कमी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद भी लगातार मरीज मिल रहे हैं।