{"_id":"6883ec1705d137908a0f8028","slug":"6-lakhs-were-robbed-in-the-name-of-getting-a-plot-meerut-news-c-72-1-mct1004-137493-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ से हरिद्वार तक हो नमो भारत कॉरिडोर का विस्तार : अरुण गोविल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ से हरिद्वार तक हो नमो भारत कॉरिडोर का विस्तार : अरुण गोविल
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ में यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा को लेकर निरीक्षकों की बै
मेरठ। लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने शुक्रवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर मेरठ से हरिद्वार तक नमो भारत कॉरिडोर के विस्तार की मांग की है। सांसद ने कहा कि दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का 55 किलोमीटर खंड वर्तमान में चालू है। शेष 27 किलोमीटर भी जल्दी शुरू होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर को मेरठ से मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए हरिद्वार तक विस्तारित करने से पूरे क्षेत्र के व्यापार, उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा एवं पर्यटन का विकास होगा। इस कॉरिडोर से सफर ईको फ्रेंडली होगा और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भीड़ भी घटेगी।
सांसद के अनुसार दिल्ली से हरिद्वार तक सभी प्रमुख शहरों में इंटरसिटी यात्रा में लगने वाले समय का एक तिहाई समय ही लगेगा और यात्रा व्यय भी घट जायेगा। यह विस्तार यात्रा के समय और प्रदूषण को कम करेगा। मुजफ्फरनगर में प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र शुकतीर्थ और हरिद्वार में हर की पौड़ी, मनसा देवी, चंडी देवी जैसे धार्मिक क्षेत्रों सहित पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास, पर्यटन वृद्धि और रोजगार सृजन को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के 60 वर्ष तक सत्ता में रहने के बाद भी मुजफ्फरनगर व रुड़की जैसे दो प्रमुख शहरों को भी डायरेक्ट रेल रूट से नहीं जोड़ पाई। नमो भारत कॉरिडोर के विस्तार से दिल्ली व उत्तराखंड के पर्यटन को भी भारी लाभ होगा। सरकार इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर अतिशीघ्र विचार करें।