{"_id":"641a0a5953307773d10bf644","slug":"597-candidates-got-jobs-in-employment-fair-meerut-news-c-14-1-162758-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोजगार मेले में 597 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोजगार मेले में 597 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को एएस इंटर कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से 29 और मेरठ की 12 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 2152 आवेदकों का साक्षात्कार लिया। अंतिम रूप से 597 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
मेले का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जागृति अवस्थी ने किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए प्रतिदिन कठोर परिश्रम करने की जरूरत है। सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक शशि भूषण उपाध्याय व प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह, प्रबंधक पवन रस्तोगी, अध्यक्ष अखिल कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल ने छात्र छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में तहसीलदार आकांक्षा जोशी, जिला रोजगार अधिकारी सचिन चौधरी, बुलंदशहर के जिला रोजगार अधिकारी आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
रोजगार पाकर खिले युवाओं के चेहरे
गांव कौल निवासी तान्या ने बताया कि वह बीएसए प्रथम वर्ष की छात्रा है। प्रथम प्रयास में ही उन्हें सफलता मिल गई। विशाखा निवासी कौल ने बताया वह बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पहली बार नौकरी के लिए प्रयास किया और उनका चयन हो गया। उन्हें निम्या हर्बल प्रा. लि. चित्रकूट ने सुपरवाईजर के पद के लिए चयनित किया। साहिबाबाद के अभिषेक डागर तथा दिल्ली के हनी कौशिक ने बताया कि उनका चयन डेंटल ऑन व्हील कंपनी ने डीडीई पद के लिए हुआ है। नौकरी पाकर युवाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। उनका कहना था कि यह सराहनीय कदम है। मेले लगने से रोजगार के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ती है।