फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   54 thousand candidates will appear for police recruitment examination at 12 centers in the district.

Meerut News: जिले में 12 केंद्रों पर 54 हजार परीक्षार्थी देंगे पुलिस भर्ती की परीक्षा

Wed, 21 Aug 2024 03:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
54 thousand candidates will appear for police recruitment examination at 12 centers in the district.
-पुलिस अफसरों ने तैयारियों का लिया जाएजा, दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पुलिस अफसरों ने निरीक्षण करते हुए तैयारियों को परखा। वहीं परीक्षा में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस बार 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जबकि पहले 32 केंद्रों पर यह परीक्षा हुई थी।
मंगलवार को एसपी अभिषेक झा ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कलक्ट्रेट में बनाए गए स्ट्रांग और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे और परीक्षा के लिए पुलिस बल की ड्यूटी और इंतजामों का जायजा लिया। बताया गया कि बुधवार को स्ट्रांग रूम से परीक्षा केंद्र तक परीक्षा आयोजन के लिए रिहर्सल भी कराया जाएगा। इसमें स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य हिस्सा लेंगे। रिहर्सल में यह परीक्षा कराने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। बता दें कि जिले में 12 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन

23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो दो पालियों में परीक्षा होगी। एक पाली में 54 सौं परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कुल 54000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के नोडल अधिकारी एएसपी देहात रामअर्ज ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराते समय अभ्यर्थी की चेकिंग में अधिक सावधानी बरती जाएगी। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त हैं। उधर परीक्षा को लेकर शाम एएसपी देहात राम अर्ज ने परीक्षा में ड्यूटी पर रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कॉलेज बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, बिजनौर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, केपीएस इंटर कॉलेज, आरबीडी महिला महाविद्यालय, आरजेपी इंटर कॉलेज, वर्धमान कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज रावली रोड मंडावली, किसान इंटर कॉलेज पीली चौकी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू, ह्दयानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज झालू को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed