{"_id":"5f8369ec8ebc3e9bf1364f8b","slug":"53-of-the-examinees-left-the-pcs-pre-exam-city-news-mrt50568386","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीसीएस-प्री की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीसीएस-प्री की परीक्षा
विज्ञापन
मेरठ। 53 फीसदी परीक्षार्थियों ने पीसीएस प्री परीक्षा छोड़ दी। मेरठ में 30390 में से सिर्फ 14344 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। किसी भी केंद्र से किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है। सुबह की पाली में 48.25 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थिति रहे। दूसरी पाली में इनकी संख्या घटकर 47.20 रह गई।
जिले में 64 केंद्रों पर हुई पीसीएस-प्री परीक्षा में कोविड-19 का असर साफ दिखाई पड़ा। आधे से ज्यादा परीक्षार्थी पेपर में शामिल नहीं हुए। हर केंद्र पर सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। एडीएम सिटी और तमाम मजिस्ट्रेट ने केंद्रों पर पूरी व्यवस्था पर नजर रखी। पहला पेपर सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे और दूसरा पेपर ढाई से साढ़े चार बजे के बीच हुआ।
कोविड-19 और नई शिक्षा नीति से जुड़े सवाल भी आए
आयुष भारद्वाज ने बताया कि पहले पेपर में सामान्य ज्ञान, भूगोल, इतिहास, समसामयिकी, भारतीय राजनीति आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। नई शिक्षा नीति पर भी सवाल आए। एक प्रश्न कोविड-19 से संबधित पूछा गया। दूसरा पेपर पहले पेपर से आसान रहा। प्रवीण ने बताया कि पेपर ठीक रहा। विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, त्रिकोणमिति आदि से जुड़े सवालों ने परेशान किया।
विज्ञापन
डॉ. संजय कुमार ने बताया कि कुछ प्रश्न ऐसे भी रहे जिनके दो-दो उत्तर लग रहे थे, इससे परेशानी हुई। मासूम अली ने बताया कि उनकी तैयारी के हिसाब से पेपर ठीक आया। ओवरऑल अच्छा रहा। पिछले साल के मुकाबले पेपर आसान रहा। वहीं परीक्षा छूटने के बाद शाम को साढ़े चार बजे कई केंद्रों पर जाम की स्थिति बनी रही।