{"_id":"5cb1fce1bdec221431497f5b","slug":"51555168481-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालंद चुंगी के निकट गन्नों से लदे ट्रक में विद्युत तारों में उठी चिंगारी से लगी आग-फायर ब्रिगेड ने बुझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालंद चुंगी के निकट गन्नों से लदे ट्रक में विद्युत तारों में उठी चिंगारी से लगी आग-फायर ब्रिगेड ने बुझाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत तारो में उलझा गन्ने से ओवरलोड ट्रक, आग लगी
- कालंद चुगी के पास की घटना, घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया
सरधना। सरधना-मुल्हैड़ा मार्ग कालंद चुंगी स्थित पेट्रोल पंप के निकट गन्नों से ओवरलोड ट्रक विद्युत तारों में उलझ गया। चिंगारी से गन्नों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक ट्रक को पेट्रोल पंप से दूर ले गया। लोगों ने संबर्सिबल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान रास्ते पर लंबी लाइन लग गई।
शुक्रवार दोपहर छुर स्थित दौराला के गन्ना क्रय केंद्र से ट्रक गन्ने लेकर कालंद चुंगी की तरफ को आ रहा था। महादेव मोड़ के निकट पेट्रोल पंप के पास विद्युत तार गन्नों में उलझ गए। जिससे तेज चिंगारी उठ गई और गन्नों में आग लगनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग लगते देख ट्रक चालक तेजी के साथ ट्रक को दूर ले गया। आसपास के लोगों ने संबर्सिबल की मदद से पानी से आग बुझाने की कोशिश की। पर भयंकर आग के चलते नहीं चली। जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस ने कुछ दूरी पर ही वाहनों को रोक दिया। जिससे दोनों ओर लंबी लाइन लग गई। उसके बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गन्ने से ओवर लोड ट्रक आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि पुलिस को ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।