फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सडक निर्माण से पांच किमी लंबा जाम लगा

सडक निर्माण से पांच किमी लंबा जाम लगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
सडक निर्माण से पांच किमी लंबा जाम लगा
सड़क निर्माण से पांच किमी लंबा जाम लगा
विज्ञापन


मुरादनगर। सड़क निर्माण के चलते शुक्रवार को हाइवे पर भीषण जाम लग गया। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से लगा जाम रात तक रहा। सबसे अधिक परेशानी ड्यूटी जाने वाले लोगों को हुई।

लोक निर्माण विभाग हाइवे को गड्ढा मुक्त करने के लिए करीब एक पखवाड़े से सड़क का निर्माण करा रहा है। इसके चलते शुक्रवार को हाइवे पर भीषण जाम लग गया। करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 10 मिनट का सफर तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। सुबह से लगा जाम रात तक रहा। जाम से बचने के लिए लोगों ने गंगनहर पटरी, पाइप लाइन, कनौजा कुशलिया मार्ग का सहारा लिया। इसके चलते संपर्क मार्गों पर भी जाम की स्थिति बन गई। इसके अलावा रेलवे रोड से शुरू हुई सांई शोभा यात्रा से हाइवे पर जाम लगा रहा। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसी नजर आईं। एसएचओ उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण के चलते हाइवे पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। प्रत्येक कट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed