फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दीनी तालीम के साथ बच्चों को दुनियावी तालमी दिलवाएं मुसलमान-मौलाना यामीन

दीनी तालीम के साथ बच्चों को दुनियावी तालमी दिलवाएं मुसलमान-मौलाना यामीन

Tue, 05 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
दीनी तालीम के साथ बच्चों को दुनियावी तालमी दिलवाएं मुसलमान-मौलाना यामीन
नवाबगढ़ी स्थित मदरसे में सालाना जलसा हुआ
विज्ञापन

सरधना। नवाबगढ़ी गांव स्थित मदरसे में सोमवार को सालाना जलसे का आयोजन किया गया। उलेमाओं ने मुसलमानों से कुरान की रोशनी में जिंदगी बिताने पर जोर देने के साथ ही बच्चों को दीनी तालीम देने की बात कही। ताकि वह कामयाब हो सकें। इस दौरान हाफिज बने बच्चों की दस्तारबंदी की गई। जलसे का खिताब फरमाते हुए मौलाना यामीन देवबंद ने कहा कि आज मुसलमान अपने रास्ते से भटक रहा है, वह दुनिया की रोशनी में दीन के रास्ते से गुमराह हो रहा है। इस लिए मुसलमानों को कुरान के बताए रास्ते पर अपनी जिंदगी गुजरानी चाहिए। मौलाना शकील ने कहा कि मुसलमान अपने बच्चों को दुनिया के साथ दीनी तालीम भी हासिल कराएं। ताकि वह दुनिया और आखरत दोनों में कामयाब हो सकें। उलेमाओं ने मुसलमानों से शादी ब्याह में फिजूल खर्ची नहीं करने पर जोर दिया। जलसे में कुरान हिफ्ज करने वाले चार बच्चों की दस्तारबंदी कर उन्हें इनाम देकर हौसला अफजाई किया। जलसे में ग्राम प्रधान पति सय्यद मुमताज अली ने 32 हजार रुपये का योगदान दिया। मौलाना बिलाल ने जलसे में दुआ कराई। कारी उम्मीदुर्रहमान, असलम अंसारी, अहसान अंसारी, शहजाद, वकील, अनीस व नफीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed