फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जो सीवर तक गया, वहीं मौत में समा गया

जो सीवर तक गया, वहीं मौत में समा गया

Fri, 20 Jul 2018 03:04 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
जो सीवर तक गया, वहीं मौत में समा गया
मेरठ। शाम के 4:10 बजे थे। सत्यवान उर्फ अजय, जोगेंद्र, गुड्डू और सतवीर सीवर की सफाई करने मीट प्लांट में पहुंचे। करीब 10 फीट गहरे सीवर तक जो पहुंचा, वहीं मौत की नींद सो गया।
विज्ञापन

इस सनसनीखेज मामले में सबसे पहले जोगेंद्र उतरा और बेहोश हो गया। तीनों साथियों ने आवाज दी। लेकिन जोगेंद्र कुछ नहीं बोला। बचाने के लिए गुड्डू गया। जोगेंद्र का गुड्डू ने हाथ पकड़ा था, तभी वह भी बेहोश होकर उसके ऊपर गिर गया। जोगेंद्र और सतवीर बार-बार आवाज देते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद अजय हिम्मत करके बोला कि सतवीर तुम रस्सा पकड़ लो, मै अंदर जाकर देखता हूं। लेकिन अजय को मालूम नहीं था कि जहरीली गैस मौत बनकर उसके इंतजार में है। अजय भी सीवर तक पहुंचा और बेहोश होकर गिर गया। फिर सतवीर भी घबरा गया। सतवीर ने तीनों के नाम लेकर आवाज दी और फिर बचाओ बचाओ कहकर चिल्लाने लगा। करीब दस मिनट बाद गार्ड आया। लोग भी आने लगे। लेकिन सीवर में कौन उतरेगा, इसको लेकर सभी में डर बैठ गया। जैसे तैसे कर पेट पर रस्सा बांधकर मीट प्लांट के दो कर्मचारी रिजवान और जलीस उतरे। दोनों कर्मचारियों ने अजय, गुड्डू और जोगेंद्र को निकाल तो दिया, लेकिन वह भी ऊपर आकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन

इन्हें बचा लो, बर्बाद हो गए
यह सारा मामला सतवीर की आंखों के सामने हुआ। सतवीर चिल्लाता रहा कि उसके साथियों को बचा लो। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कर्मचारियों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उनकी मौत हो गई थी। सतवीर ने रो रोकर अपने परिजनों को बताया कि अजय, गुड्डू और जोेगेंद्र की मौत हो गई। सब बर्बाद हो गया। दस हजार का ठेका भारी पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ उठाया और गिर गए
सतवीर ने बताया कि सीवर तक पहुंचते ही तीनों ने ऊपर हाथ उठाए थे। लेकिन कुछ बोल नहीं पाए। हाथ उठाते ही गिर गए थे। शुरूआत में ऐसा लग रहा था कि पैर फिसलने से गिरे है। जोगेंद्र, गुड्डू और फिर अजय के साथ ऐसा हुआ तो वह घबरा गया। तीनों साथियों को देखकर सीवर में घुसने की उसकी हिम्मत नहीं हुई। तीनों की मौत का मंजर उसने करीब से देखा है।


खास बातें:
- तीनों युवकों को तड़पते देख चिल्लाता रहा सतवीर
- अखलाक के मीट प्लांट का सनसनीखेज मामला
- सतवीर ने करीब से देखा तीनों की मौत का मंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed