फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कांवड़ मार्ग पर 17 जुलाई तक काम करें पूरा : अनिल ढींगरा

कांवड़ मार्ग पर 17 जुलाई तक काम करें पूरा : अनिल ढींगरा

Wed, 11 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग पर 17 जुलाई तक काम करें पूरा : अनिल ढींगरा
कांवड़ मार्गों पर 17 जुलाई तक काम करें पूरा
विज्ञापन

मेरठ। कांवड़ यात्रा की तैयारी के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने स्तर से जो भी काम हैं, उन्हें 17 जुलाई तक पूर्ण कर लें। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी अपने साथ क्षेत्राधिकारी पुलिस को साथ लेकर अपने अपने क्षेत्र का भ्रमण कर सभी कांवड़ मार्गों की दशा व स्थिति की मॉनिटरिंग करें।
मंगलवार को बचत भवन में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी जर्जर तारों को शीघ्र बदलवाएं और कांवड़ सेवा शिविरों में अस्थायी विद्युत कनेक्शन देते समय सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखें। इसके साथ ही कांवड़ के अवसर पर भंडारा लगाने वाले शिविर संचालकों के साथ बैठके करें। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले होटलों, ढाबों व शिविरों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की अवश्य जांच करें। खाद्य विभाग के अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि होटल व ढाबों पर खाने का अधिक शुल्क न वसूला जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही वन विभाग कांवड़ मार्ग पर आने वाले गूलर आदि के पेड़ों की छटाई कराएं। पीने के पानी व प्रकाश व्यवस्था तथा मोबाइल शौचालय की व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत विभाग द्वारा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि कांवड़ मार्ग में जल भराव न हों तथा सड़कों की मरम्मत का कार्य 17 जुलाई तक अवश्य पूर्ण हो। सिंचाई विभाग नहरों के पास गोताखोरों, नाव, लाइफ जैकेट आदि की पूर्ण व्यवस्था रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कांवड़ मार्गों पर स्थान चिह्नित कर चिकित्सा शिविरों की व्यवस्था तथा वहां एंबुलेंस भी उपलब्ध कराने की बात कही। बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि वह कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों में विश्राम की व्यवस्था करते हुए वहां हैंडपंप, विद्युत व शौचालयों की सफ ाई आदि सुनिश्चित करें।

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा एवं कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन कर कटो को बंद किया जाएगा। सीएमओ डॉ. राज कुमार, उप जिलाधिकारी मेरठ निशा अनंत, सरधना अमिताभ यादव सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed