{"_id":"5b1997c74f1c1bb0318b5a79","slug":"51528403911-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोपखाना ग्राउंड की बदली सूरत, पॉलीथिन मुक्त कराने को निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोपखाना ग्राउंड की बदली सूरत, पॉलीथिन मुक्त कराने को निकाली रैली
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कैंट की सूरत बदलने को बनाए गए 100 दिन के एक्शन प्लान पर बृहस्पतिवार से काम शुरू हो गया। कैंट बोर्ड की टीम ने तोपखाना ग्राउंड की सूरत बदल दी। क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त कराने के लिए सभी को शपथ दिलाई गई। वहीं, एनसीसी कैडेट ने बाजारों में रैली निकालकर दुकानदारों को जागरूक किया। ठेले वालों और दुकानदारों से पॉलीथिन के थैले लेकर उनको कपड़े के थैले भेंट किए। ड्रोन कैमरे से अवैध निर्माण की निगरानी की गई।
सीईओ प्रसाद चव्हाण के निर्देश पर बृहस्पतिवार सुबह से कैंट बोर्ड की स्वच्छ छावनी स्वस्थ छावनी फ्लीट ने वार्ड नंबर एक से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। तोपखाना फुटबाल ग्राउंड में कैंट बोर्ड की टीम चार डंफर, एक जेसीबी, दो टाटा, कुत्ता गाड़ी, बंदर भगाने के लिए दो लंगूर, ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ भारी अमला लेकर पहुंची। अभियान में मेरा शहर मेरी पहल की तरफ से मिशिका सोसायटी के पदाधिकारियों और एनसीसी कैडेट ने तोपखाना बाजार में एंटी पॉलीथिन रैली निकाली। छावनी अधिशासी अभियंता अनुज सिंह ने बीके त्यागी, जयपाल तोमर, राजकुमार शर्मा एवं एनसीसी इंस्ट्रक्टर के साथ सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। फुटबाल ग्राउंड के साथ महिला उद्यान की भी सूरत बदली गई। नालों की सफाई के साथ ही खराब लाइटों को ठीक कराया गया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे से एक कर्मचारी प्राइमरी स्कूल आरए बाजार पर मौजूद रहेगा। यदि किसी की शिकायत है तो वहां पर दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा लोग कैंट बोर्ड के नंबर 9690001106 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उसका निस्तारण 24 घंटे में कराया जाएगा। वार्ड नंबर-1 की सदस्य रिनी जैन टीम के साथ मौजूद रहीं। रैली में 70 यूपी बटालियन के सौ के करीब एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र में पंप से नालियों की सफाई कराई गई। अभियान में मिशिका सोसायटी के अमित नागर, एसके शर्मा, डॉ. विभा नागर, जूली सिंह, लक्ष्मी सिंह और पीयूष गोयल आदि मौजूद रहे।