{"_id":"5b0c63024f1c1ba56e8b505b","slug":"51527538434-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नरी चौराहे पर तंबाकू निषेध दिवस पर अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नरी चौराहे पर तंबाकू निषेध दिवस पर अभियान चलाया
Updated Tue, 29 May 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उक्त रक्तचाप कैंसर जैसी बीमारी देता है तंबाकू
मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा सोमवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कमिश्नरी चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया गया। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के निदेशक आयूष गोयल ने कहा कि तंबाकू के सेवन से नशे की शुरुआत होती है। एक बार नशे की आदत हो जाए तो बार बार नशे की तलब लगती है। इसलिए बेहतर है की जीवन में कभी भी नशा किया ही ना जाए। पीयूष गोयल ने कहा कि तंबाकू के सेवन से हृदय रोग मानसिक रोग व उच्च रक्तचाप कैंसर जैसी बीमारियां व्यक्ति को चारों ओर से घेर लेती है। इस दौरान मेरा शहर मेरी पहल के एसके शर्मा, विपुल सिंघल, ईश्वरचंद गंभीर, अमित नागर, सुनील शर्मा, डा. लक्ष्मी शर्मा, अमित वत्स, प्रफुल्ल, अंशुल सहित अन्य उपस्थित रहे।