फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तो गंदा पानी पी रही है शहर की जनता

तो गंदा पानी पी रही है शहर की जनता

Sun, 27 May 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
तो गंदा पानी पी रही है शहर की जनता
गंदा पानी पीने को मजबूर लोग
विज्ञापन

मेरठ। शहर की जनता को गंदे ओवर हैड टैंक से पानी परोसा जा रहा है। पानी में ब्लीचिंग पाउडर भी नहीं डल रहा है और न ही टैंकों की सफाई हो पाई है। इसको लेकर शनिवार को नगरायुक्त कार्यालय में भाजपा पार्षदों ने हंगामा किया।

भाजपा पार्षद राजीव काले, संदीप रेवड़ी, स्वाति बंसल, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता नगर निगम में नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान से मिलने पहुंचे। अजय गुप्ता ने कहा कि 15 अप्रैल से पहले सभी ओवर हैड टैंकों की सफाई हो जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक भी जलकल विभाग ने कुछ नहीं किया। पानी में ब्लीचिंग पाउडर भी नहीं डाला जा रहा है। जबकि अब तक व्यवस्था दुरुस्त करके शासन को रिपोर्ट भेजी जानी चाहिए थी। इस पर सहायक अभियंता सुनील सिंहल ने अपना पक्ष रखा तो पार्षदों ने उन्हें घेर लिया। नगरायुक्त ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। सहायक अभियंता ने बताया कि शहर में 45 ओवर हैड टैंक है, जिनकी जिम्मेदारी ठेकेदार को दी गई है। वहीं ठेकेदार महेश बाली का कहना है कि हम 28 ओवर हैड टैंकों का संचालन कर रहे हैं। इनमें से दस की सफाई हो चुकी है। बाकी पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed