फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 मार्च को ही होगा सदर व्यापार मंडल का चुनाव

20 मार्च को ही होगा सदर व्यापार मंडल का चुनाव

Fri, 16 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
20 मार्च को ही होगा सदर व्यापार मंडल का चुनाव
20 मार्च को ही होगा सदर व्यापार मंडल का चुनाव
विज्ञापन

मेरठ। शहर के सबसे विवादित और चर्चित सदर व्यापार मंडल का चुनाव 20 मार्च को होना तय हो गया है। चुनाव कार्यक्रम के दौरान सदस्यता सूची पर जो आपत्तियां आई थी, उन पर सुनवाई करते हुए चुनाव अधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार ने निस्तारण कर दिया है। निस्तारण प्रक्रिया में विनोद जायसवाल गुट को तगड़ा झटका लगा है। सदस्यता सूची पर सुनवाई करते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार सुभाष सिंह यादव ने सभी से सदस्य होने के प्रमाण मांगे थे, लेकिन किसी के भी द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए। सुभाष सिंह ने पत्र में यह भी कहा कि आपत्ति लगाने वाले विनोद जायसवाल, काजी जावेद, संजय अरोड़ा, पवन मेहरा आदि लोग निर्वाचन में नकारात्मक भूमिका निभाते हुए बाधा पहुंचाकर चुनाव न कराए जाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए इनकी भूमिका को देखते हुए सदस्या सूची में किसी परिवर्तन या परिवर्धन की आवश्यकता नहीं है।

डिप्टी रजिस्ट्रार के आपत्ति निस्तारण के बाद चुनाव का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। ऐसे में 16 मार्च को नामांकन और 20 मार्च को मतदान का कार्यक्रम पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होगी।
विज्ञापन


खास बातें:
डिप्टी रजिस्ट्रार ने आपत्तियों पर सुनवाई के बाद किया चुनाव का रास्ता साफ
विनोद जायसवाल गुट को लगा तगड़ा झटका, सदस्यता सूची से नाम गायब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed