फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्टाफ ने फेल किया रोडवेज का अभियान

स्टाफ ने फेल किया रोडवेज का अभियान

Fri, 02 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
स्टाफ ने फेल किया रोडवेज का अभियान

विज्ञापन
मेरठ।
होली पर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने का दावा करने वाले रोडवेज को उसके स्टाफ ने ही झटका दे दिया। छुट्टी प्रतिबंधित होने के बाद भी कर्मचारी ड्यूटी से गुल हो गए। इसके चलते शत-प्रतिशत बसे ऑन रोड नहीं हो सकीं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रोडवेज ने गत 26 फरवरी से 5 मार्च तक होली अभियान चला रखा है। अभियान के दौरान सभी बसों को ऑन रोड करने के लिए संचालन से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टी प्रतिबंधित करते हुए इंसेंटिव की भी घोषणा की थी। इस संबंध में रोडवेज एमडी के आदेश होने के बाद भी स्टाफ बिना सूचना दिए ही ड्यूटी से गायब हो गया। 100 से ज्यादा कर्मियों के ड्यूटी पर नहीं आने से बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कुछ बसें मेंटेनेंस के चलते पहले ही वर्कशाप में खड़ी हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह भी रही भारी भीड़
रोडवेज बसों में बृहस्पतिवार सुबह भी भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर तक लोग अपने घरों के लिए रवाना होते रहे। सोहराबगेट व भैसाली बस अड्डे पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बस अड्डों पर आने वाली बसे एक मिनट के अंदर ही भरती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायब स्टाफ पर होगी कार्रवाई
आरएम एसके बनर्जी ने बताया कि आठ दिन के होली अभियान में कर्मचारियों की छुट्टी प्रतिबंधित की गई थीं। इसके साथ ही इस दौरान बस संचालन करने वाले स्टाफ को इंसेंटिव देने का एलान किया गया था। इसके बाद भी ड्यूटी से गायब रहने वाले स्टाफ को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के बाद सभी डिपो से सूची लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed