फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आधार कार्ड न बनने से पिछड़ गई डीबीटी योजना

आधार कार्ड न बनने से पिछड़ गई डीबीटी योजना

Wed, 31 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड न बनने से पिछड़ गई डीबीटी योजना
बागपत। चंडीगढ़ मॉडल पर प्रदेश में खेकड़ा ब्लॉक का डीबीटी (डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर) योजना के लिए चयन हुआ है। परिवार की महिला मुखिया का आधार बैंक से लिंक न होने और सदस्यों के आधार कार्ड न बनने से योजना को गति नहीं मिल रही है। योजना को परवान चढ़ाने के लिए जिला आपूर्ति विभाग ने गांवों में आधार कार्ड के लिए मशीनें लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

खेकड़ा तहसील का डीबीटी (डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर) योजना के लिए शासन स्तर से चयन हुआ है। चंडीगढ़ मॉडल पर कार्य कराया जा रहा है। योजना को संचालित करने में विभाग के सामने आधार कार्ड सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। परिवार की महिला मुखिया का आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए। आधार को बैंक से लिंक होना जरूरी है। वहीं परिवार में काफी संख्या में सदस्यों के पास आधार कार्ड नहीं है। जिस कारण यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। 20 से 22 हजार लोगों के आधार अभी तक नहीं बने है। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि समस्या से डीएम को अवगत कराया। जबकि कंपनी से संपर्क कर गांव-गांव में आधार बनाने के लिए मशीनें लगाने की व्यवस्था की जा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी रटौल, गढ़ी कलंजरी, मुबारिकपुर आदि दर्जनों गांव हैं। एक गांव में सेट लगने के बाद वहां सभी लोगों के आधार बनाने के बाद दूसरे गांव में इसकी व्यवस्था करा दी जाएगी। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सस्ते गल्ले की दुकानें हो जाएगी बंद
जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया डीबीटी योजना चालू होने सस्ते गल्ले की दुकानें बंद हो जाएगी। लोगों को खाद्य आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए अलग से व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed