{"_id":"5a2c4fc34f1c1b78548c2318","slug":"51512853443-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय शहरी आजीविका पर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय शहरी आजीविका पर कार्यक्रम
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाएं भी कर सकती हैं कार्य शुरू
मेरठ। महिला विकास क्लब द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उप घटक सामाजिक गतिशीलता एवं संस्थागत विकास के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों का एसएचजी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। उद्घाटन सहायक परियोजना अधिकारी विपिन सेंगर ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होेेंने बताया कि नियमित बचत से छोटी धनराशि भी बड़ी हो जाती है तथा सरकारी सहायता प्राप्त करके महिलाएं अपना काई भी कार्य शुरू कर सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल दीक्षित, संचालन पुष्पा एवं बीना मित्तल ने किया। प्रशिक्षार्थियों को आमिल अनवर सिटी मिशन मैनेजर व यूनाइटेड बैंक अधिकारी ने संबोधित किया। राकेश गौड़ ने बताया कि स्वयं सहायता समूह गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम का सबसे बड़ा आयाम है। दक्षिण भारत के व्यापार में इसका बड़ा योगदान है। प्रदेशों में विभिन्न प्रकार के सरकारी कार्य स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित होते हैं। संयोजक अतुल दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया। सुमन शर्मा, बिलकिस फातिमा, रेनू गुप्ता, शीला वर्मा, सचिन, राहुल, इकबाल आदि उपस्थित रहे।