{"_id":"5a28586c4f1c1b9e678c00e1","slug":"51512593516-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्माइल डिग्री कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्माइल डिग्री कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने जाना मॉर्डन फिजिक्स का सिद्धांत
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज में बुधवार को भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से व्याख्यान शृंखला का आयोजन किया गया। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. साधना सहाय ने किया। व्याख्यान के अतिथि वक्ता प्रोफेसर केके शर्मा पूर्व प्राचार्य एमएस कॉलेज सहारनपुर रहे। व्याख्यान का मुख्य विषय रिव्यु ऑफ मार्डन फिजिक्स रखा गया। इसके तहत अणुओं, परमाणुओं का बनना व ब्रह्मांड में इनकी उपयोगिता के बारे में छात्राओं को बताया गया। छात्राओं को ब्रह्मांड की उत्पत्ति, सापेक्षिता के सामान्य व विशेष सिद्धांत में अंतर, आभासी व वास्तविक प्रतिबिंबों का बनना आदि की जानकारी दी गई। संचालन एचओडी डॉ. दीप्ति सक्सेना ने किया। डॉ. दीप्ति त्यागी, डॉ. सुधा गोयल, डॉ. रेनू अग्रवाल, उपासना, संध्या, रश्मि ने सहयोग दिया।