फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्यापार बढ़ने के साथ होगी काम करने में आसानी

व्यापार बढ़ने के साथ होगी काम करने में आसानी

Sat, 11 Nov 2017 02:42 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
व्यापार बढ़ने के साथ होगी काम करने में आसानी
मेरठ। जीएसटी परिषद की 23वीं बैठक में इस बार भी जीएसटी की दराें में परिवर्तन किया गया। इस बार सबसे ज्यादा जोर दैनिक उपयोग की चीजों के साथ ही उन सामानों पर था जो आम आदमी को सीधे प्रभावित करती हैं। इन सभी की जीएसटी दरें घटाने या समाप्त करने के बाद व्यापारी काफी हद तक राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि रोजमर्रा की चीजों पर जीएसटी की दर कुछ ज्यादा थी। जिससे आम जनता को महंगाई बढ़ती नजर आ रही थी तो व्यापार भी कहीं न कहीं प्रभावित हो रहा था। लेकिन अधिकांश वस्तुओं पर दरें कम करके या घटाकर वित्त मंत्री ने अच्छा कदम उठाया है। इससे व्यापार तो बढ़ेगा ही साथ ही जिन वस्तुओं पर जीएसटी समाप्त कर दी गई है, उनका हिसाब किताब भी रखना अब आसान होगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती स्वागत योग्य है। लेकिन इसके पांच स्लैब अभी भी व्यापारियों के लिए परेशानी भरे हैं। जीएसटी के अधिकतम दो स्लैब होने चाहिए और रिटर्न फाइल करने के तरीकों को और ज्यादा सरलीकरण करने पर सरकार को विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में लौटेगी रौनक
होटल क्रोम के मालिक गौरव नारंग, सम्राट हैवंस के मालिक सुबोध गुप्ता के अनुसार रेस्टोरेंट में 18 प्रतिशत जीएसटी के बाद खाना महंगा हो गया था। जिससे ग्राहक कम होने लगे थे। लेकिन इसे पांच प्रतिशत करने के बाद उम्मीद है कि रेस्टोरेंट अब फिर से पहले की तरह गुलजार होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास बनाना होगा सस्ता
मेरठ रियल एस्टेट डवलपर्स एसोसिएशन के महामंत्री कमल दत्त शर्मा ने कहा कि सीमेंट और पेंट को छोड़कर पत्थर, वॉश बेसिन, हाथ से बना फर्नीचर, बिजली स्विच, प्लास्टिक उत्पाद, टायलेट शीट, सेनेटरी वेयर आदि पर जीएसटी की दर कम हुई है। जिससे अब घर बनाना सस्ता हुआ है। इससे रियल एस्टेट को भी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed