फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बुद्घ विहार को तोड़ने का निशान लगाने का विरोध

बुद्घ विहार को तोड़ने का निशान लगाने का विरोध

Mon, 11 Sep 2017 08:23 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
बुद्घ विहार को तोड़ने का निशान लगाने का विरोध
मेरठ। बौद्ध भिक्षुओं से कुछ अधिकारियों द्वारा बुद्ध विहार एवं डा. अंबेडकर प्रतिमा स्वयं तोड़ने के लिए कहे जाने का भारतीय मूल निवासी संगठन ने विरोध जताया। इसको लेकर संगठन के बैनर तले लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 58 स्थित दायमपुर में बुद्ध विहार एवं डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा वर्ष 1991 से स्थापित हैं। यहां 26 वर्षों से राष्ट्रीय पर्व, डा. अम्बेडकर जयंती एवं बुद्ध पूर्णिमा आदि मनाए जाते हैं। इस मार्ग के चौड़ीकरण के संबंध में संबंधित विभाग की टीम नोडल अधिकारी के नेतृत्व में बुद्ध विहार का निरीक्षण करने पहुंची थी। जिसने बुद्ध विहार समिति को पीछे स्थित सरकारी जमीन पर बुद्ध विहार एवं डा. अंबेडकर प्रतिमा का निर्माण कराकर समिति को हस्तगत कराने का आश्वासन दिया था। संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र गौतम ने बताया कि टीम के इस प्रस्ताव पर समिति ने सहमति जताई थी, लेकिन बीती पांच सितंबर को कुछ अधिकारी बुद्ध विहार पहुंचे। वहां ठहरे बौद्ध भिक्षुओं से बुद्ध विहार एवं डा. अंबेडकर प्रतिमा स्वयं तोड़ने का मौखिक आदेश दिया। इतना ही नहीं बुद्ध विहार को तोड़ने का निशान लगा दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने यह भी धमकी दी कि यदि 11 सितंबर तक बुद्ध विहार को स्वयं नहीं तोड़ा गया तो उसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा। प्रशासन की इस धमकी से बौद्ध समाज में आक्रोश है। संगठन ने मांग की कि बुद्ध विहार एवं डा. अंबेडकर की प्रतिमा को यहां से नहीं हटाया जाए। इस आश्य का एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान संगठन के सुनील गौतम, वीरेंद्र सिंह बौद्ध, मोतीलाल, चंदकिरण जाटव, राहुल गौतम, अमर जाटव, राजकुमार, कविता, सुमित बौद्ध, रोहताश जाटव, राजन, महेश, जगदीश बौद्ध आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
भारतीय मूल निवासी संगठन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed