फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुरुष और महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम

पुरुष और महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sun, 27 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
पुरुष और महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम
पुरुष और महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू के रुस्तम ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में क्रीड़ा भारती की ओर से दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न भार वर्ग में पुरुष और महिला पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि विनोद भारती रहे और अध्यक्षता कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने की। सीनियर महिला वर्ग में 48 किलो में दिव्या तोमर पहले, निशा राठी दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह 55 किलो में दीक्षा तोमर पहले स्थान पर रहे। 60 किलो में इशिका तोमर पहले, निधि दूसरे, 63 किलो में पूजा तोमर पहले, 69 किलो में मनु तोमर पहले स्थान पर रही। सीनियर पुरुष में 57 किलो में जोनी कुमार पहले, विकास दूसरे, 74 में अनुज पहले, मनदीप दूसरे, 86 में उदित पहले और आशुतोष दूसरे, 125 किलो में संदीप पहले और शिवम दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर पुरुष में कमल आर्या, अफजल, अतुल भाटी, शरीफ, अभिषेक आर्या, प्रियांशु, राशिद ने अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। सब जूनियर पुरुष में हरीश, सुमित, दीपक, किशन और शिव ने अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। सब जूनियर महिला में रिया, हिमानी, तनु, साक्षी, श्वेता, हर्षित, सलोनी ने अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed