फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   केसरिया के साथ तिरंगा सैलाब

केसरिया के साथ तिरंगा सैलाब

Thu, 20 Jul 2017 12:30 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
केसरिया के साथ तिरंगा सैलाब
मोदीपुरम/मेरठ। अंतिम चरण में पहुंच चुकीं शिवरात्रि की तैयारियों के बीच बुधवार को हाईवे-58 पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। केसरिया हुए हाईवे पर चारों तरफ डीजे लगी बड़ी-बड़ी कांवड़े और शान से लहराता तिरंगा ही दिखाई पड़ा। तेजी से मंजिल तक पहुंचने की ललक में बृहस्पतिवार देर रात तक डाक कांवड़ का जोर रहेगा। बुधवार और बृहस्पतिवार रात हाईवे पर रात में आम लोगों के लिए निकलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा अब पूरे चरम पर है। शिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को है। जिसके चलते मंगलवार देर रात से बुधवार देर रात तक हाईवे पर कांवड़ियों का रैला उमड़ पड़ा। हाईवे के एक तरफ जहां केसरिया रंग और तिरंगा ही दूर-दूर तक नजर आ रहा था तो दूसरी तरफ बाइक और डाक कांवड़ों की धूम शुरू हो गई, जो बृहस्पतिवार आधी रात तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

भोलेनाथ कर देंगे मेरी मन्नत पूरी
रोहिणी दिल्ली निवासी अंकित गुप्ता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कांवड़ लेकर आए हैं। पिछले पांच वर्ष से वह लगातार कांवड़ ला रहे है। उनको कोई संतान नहीं थी। भगवान शंकर के दरबार में गए और वहां पर भोले से आशीर्वाद मिलने के बाद वह लगातार कांवड़ लेकर आ रहे है। सीलमपुर दिल्ली निवासी चौधरी राम किशन का कहना है कि उनके दल में 15 सदस्य हैं। सभी पिछले 11 साल से लगातार कांवड़ ले रहे हैं। सभी भक्तों की अपनी-अपनी मन्नते हैं। जिन्हें पूरी करने के लिए कांवड़ लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर बढ़ा डाक कांवड़ का जोर
मोदीपुरम। मेरठ और हरिद्वार के बीच बुधवार से डाक कांवड़ का जोर बढ़ गया। दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों से दोपहिया, कार, मिनी ट्रक से रिकॉर्ड समय में हरिद्वार पहुंचने और वहां से जल लेकर रिकॉर्ड समय में ही वापस लौटने की तैयारी है। यही डाक कांवड़ है। पुलिस अफसरों के अनुसार बुधवार को हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की संख्या में तीन गुना तक इजाफा हुआ है। इस कारण हाईवे पर आम लोगों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है। गैर राज्यों के डाक कांवड़ियों के लिए बृहस्पतिवार का दिन अंतिम होगा। इसलिए बृहस्पतिवार तड़के से डाक कांवड़ का जोर पूरी रात चलेगा।
डीजे बजाने को लेकर भिड़े
मोदीपुरम। मोदीपुरम हाईवे पर दिल्ली की दो कांवड़ों पर लगे बड़े डीजे को बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। कांवड़ियों के गुटों में बहस के चलते काफी देर तक हाईवे पर जाम भी लग गया। दोनों तरफ कांवड़ियों के वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर आगे पीछे कर निकाला।

दिन में कठिन डगर, रात को रौनक बढ़ी
मोदीपुरम। बुधवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही गर्म रहा। गर्मी और उमस से कांवडियों की डगर भी कठिन हो गई। रोजाना 35 से 40 किमी चलने वाले शिव भक्त 20 से 25 किमी ही चल सके। गर्मी के कारण बड़ी कांवड़ लेकर जा रहे शिव भक्तों ने हाईवे किनारे ही खड़ी कर दी। शाम होने पर हाईवे पर कांवडियों की संख्या बढ़ गई। रात होते ही हाईवे पर रौनक बढ़ गई। जिसके चलते मोदीपुरम हाईवे पर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। जाम के चलते कांवड़िये भी परेशान थे। पुलिस व्यवस्था बनाने में लगी थी। लेकिन कांवड़ियों के सामने सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो रही थीं। रात के समय कांवड़ देखने वाले स्थानीय लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी। देर रात तक लोग हाईवे के किनारे ही जमे रहे। शिविरों में लगे डीजे पर भी भक्तों ने डांस किया।
खास बात
- अंतिम चरण में तेजी से बढ़े कांवड़ियों के गंतव्य तक पहुंचने को कदम
- डीजे लगी बड़ी-बड़ी आकर्षक कांवड़, शान से लहराया दूर तक तिरंगा
- बृहस्पतिवार को आधी रात तक रहेगा डाक कांवड़ का जोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed