{"_id":"5962a0204f1c1bc84d8b46d2","slug":"51499635744-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावंड़ यात्रा को लेकर फोर्स तैयार: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कावंड़ यात्रा को लेकर फोर्स तैयार: एसएसपी
Updated Mon, 10 Jul 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा को लेकर फोर्स तैयार
एसएसपी ने पुलिस, आरएएफ, पीएसी के अधिकारियों के साथ की बैठक, मंगलवार तक पहुंचेगी एटीएस
फोटो
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा की तैयारियों को लेकर एसएसपी ने रविवार को पुलिस, पीएसी और आरएएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की। पहली बार कांवड़ शिविरों के लिए पंफलेट तैयार कर शिविरों के पास भी जवान तैनात किए जाएंगे। प्रदेश मुख्यालय से दो दिन में एटीएस की टीम भी पहुंच जाएगी।
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में सभी एडिशनल एसपी, सभी सीओ, थाना प्रभारी और आरएएफ व पीएसी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सोमवार से कांवड़ यात्रा की ड्यूटी शुरू की जा रही है। शासन के निर्देशों को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होने दी जाएगी। एनएच-58, कांवड़ मार्ग और अन्य मुख्य मार्ग पर अलग अलग स्थानों पर पीएसी, आरएएफ, और एसएसपी तैनात रहेगी। एटीएस की दो टीमों के आने के बाद एटीएस अलग से जिम्मेदारी संभालेगी। एसएसपी ने कहा कि यदि ड्यूटी में लापरवाही मिली तो सीधे सस्पेंड की कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को लेकर आरएएफ, पीएसी और एसएसबी के अलावा बाहर से आये एएसपी, सीओ और इंस्पेक्टर भी पहुंच गये।
इस दौरान एसपी सिटी एमएस चौहान, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी क्राइम शिवराम यादव, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई, एएसपी अंकित मित्तल, सीओ रणविजय सिंह, सीओ ट्रैफिक मोनिका यादव, सीओ बीएस वीरकुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांवड़ शिविरों के लिए पंफलेट तैयार
एसएसपी ने बताया कि कांवड़ शिविरों में कोई भी दुर्घटना होने से रोकने के लिए पुलिस विशेष सावधानी बरत रही है। पंफलेट में शिविर संचालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, स्थानीय पुलिस और थाना और संबंधित मजिस्ट्रेट का नंबर भी लिखे गए हैं। जिससे कांवड़ियों को परेशानी न हो।
आज से मीट की दुकानें बंद
एसएसपी ने कहा कि संवेदनशीलता को देखते हुए सोमवार से हाईवे, मुख्य मार्ग और कांवड़ मार्ग पर सभी मीट की दुकानें बंद करा दी जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी सीओ और थाना प्रभारी की होगी। यदि कोई भी मीट की दुकान कांवड़ संबंधी मार्ग पर खुली तो थानेदार जिम्मेदार होंगे।
अवैध शराब की न हो बिक्री
एसएसपी ने एसपी सिटी और एसपी देहात को निर्देश दिए कि पूरे जिले में अवैध शराब, कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाए। अवैध शराब की ब्रिकी किसी भी कीमत पर नहीं होनी दी जाएगी। साथ ही 15 जुलाई से हाईवे, कांवड़ मार्ग पर शराब के ठेके भी बंद करा दिए जाएंगे।