फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   51 women will receive the Veer Mata Panna Dhay Nari Shakti Samman.

Meerut News: 51 महिलाओं को मिलेगा वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति सम्मान

Fri, 20 Feb 2026 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
51 women will receive the Veer Mata Panna Dhay Nari Shakti Samman.
- धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान की ओर से किया जाएगा कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। 1857 के क्रांति नायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की ओर से 51 महिलाओं को वीर माता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान दिया जाएगा। बच्चा पार्क में संस्थान की ओर से हुई प्रेस वार्ता में अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने महिलाओं को यह सम्मान दिया जाएगा।

चपराना ने बताया कि इच्छुक महिलाएं अपने कार्यों का विवरण 28 फरवरी तक व्हाट्सएप नंबर 9286949154 पर भेजें। निर्णायक मंडल जांच के बाद तीन मार्च को चयनितों की सूची जारी करेगा। चयनित महिलाओं को सात मार्च को सुबह दस बजे ब्रह्माकुमारीज भवन में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पुस्तक लेखन करने वाली सम्मानित महिलाओं की पुस्तकों का विमोचन होगा। वार्ता में राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत कपूर, डॉ. अशोक कुमार चौधरी, पूर्व प्रोफेसर देवेश चंद शर्मा, मुनीश पटेल, प्रधानाचार्य सुगम सिंह धामा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed