सरधना। द्रोण पब्लिक स्कूल सरधना में आयोजित उत्तर प्रदेश डायरेक्ट्रेट एनसीसी कैंप का आज नौवे दिन डायरेक्टोरेट से 51 कैडेट्स चयन के बारे में बताया। यूपी डायरेक्टोरेट के चयनित कैडेट्स की तैयारी कैंप में कराई जा रही है।
विशेष प्रशिक्षण कैंप 31 अगस्त 2025 तक कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज चौधरी एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल दिव्या सिंह के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। शनिवार को कैडेट्स के लिए पीटी और ड्रिल अभ्यास आयोजित किया गया, जिससे न केवल उनके शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूती मिली बल्कि अनुशासन का भी सशक्त अभ्यास हुआ। कैंप में मेरठ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नवीन राठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शाम को एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज चौधरी, डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल दिव्या सिंह, स्कूल के प्रबंधक संजय त्यागी, लेफ्टिनेंट कपिल त्यागी, चीफ ऑफिसर डॉ. राजेश कुमार शर्मा, फर्स्ट ऑफिसर सुंदर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एनसीसी के एएनओ सियानंद पतंजलि, पीटीआई मोहम्मद आदिल, दीपक यादव, कपिल शर्मा मौजूद रहे।