{"_id":"6ae8b2995f378954dd06e91b","slug":"500-students-received-training-at-a-scouts-and-guides-camp-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113908-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्काउट्स गाइड्स शिविर में 500 विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्काउट्स गाइड्स शिविर में 500 विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण
ट्रांसलम एकेडमी में स्काउट गाइड शिविर। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
Link Copied
मवाना। ट्रांसलम एकेडमी में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हुआ। 500 से अधिक विद्यार्थियों को इसमें व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में मुख्यालय आयुक्त विवेक तरार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। तरार ने कहा कि स्काउटिंग राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, टेंट निर्माण, ध्वज शिष्टाचार, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता सिखाई गई। समापन प्रतियोगिता में पंजाब टोली प्रथम, उत्तराखंड व हरियाणा टोली संयुक्त रूप से द्वितीय रहीं। दिल्ली टोली को तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने प्रशिक्षण दल का आभार व्यक्त किया। प्रभारी अभिषेक माथुर, अंकित चौधरी, आंचल चौधरी, मोहित चौधरी, वंदना गोयल, वैभव गुर्जर, प्रियांशु, नीरज, जसप्रीत कौर, सोनम सैफी, देवेश देशवाल आदि ने शिविर सफल बनाने में योगदान दिया।
ट्रांसलम एकेडमी में स्काउट गाइड शिविर। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।