फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   50 thousand withdrawn from the youth's account by changing ATM card

Meerut News: एटीएम कार्ड बदलकर युवक के खाते से 50 हजार निकाले

Thu, 05 Dec 2024 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
50 thousand withdrawn from the youth's account by changing ATM card
फलावदा। कस्बा निवासी एक युवक का एटीएम बदलकर ठग खाते से 50 हजार रुपये की नकदी निकाल कर फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



कस्बा निवासी आबिद मोहल्ला जगजीवन राम नगर में आर्य समाज मंदिर के समीप सैलून चलाता है। वह कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर अपना नया एटीएम कार्ड चालू करने गया था, लेकिन उसका एटीएम चालू नहीं हो सका। एटीएम के पास खड़े अज्ञात युवकों ने पीड़ित से एटीएम कार्ड लेकर चालू करने की बात कही। पीड़ित के मोबाइल पर आए मेसेज प्राप्त कर उसके हाथ में दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। आरोपी युवकों ने कहा कि तुम्हारा एटीएम कार्ड अभी नहीं चलेगा। पीड़ित बदला गया एटीएम कार्ड लेकर घर लौट आया। इसके अगले दिन पीड़ित युवक के खाते से छह बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर नकदी निकासी के मेसेज आने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर मैनेजर को खाते से 50 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी दी और खाते को बंद कराया। पीड़ित ने थाना व साइबर सेल को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed