{"_id":"63b5eafd3a482179a03327cb","slug":"50-thousand-snatched-from-the-collection-agent-of-cold-drink-company-the-police-is-considering-the-incident-as-suspicious-laward-news-mrt620576876","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छिनेए पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छिनेए पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 50 हजार छीने, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
लावड़। कोल्ड ड्रिंक कलेक्शन एजेंट ने बुधवार को बाइक सवार दो युवकों पर पैसे खुलवाने के नाम पर 50 हजार छीनकर भाग जाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
खरदौदा के धनतला गांव निवासी राजेश पुत्र जगदीश कोल्ड ड्रिंक कंपनी का कलेक्शन एजेंट है। बुधवार को राजेश कस्बे में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक से पैसे लेने आया था। राजेश एक लाख 15 हजार रुपये लेकर जा रहा था। मीठेपुर मार्ग पर कब्रिस्तान के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और 500 रुपये खुलवाने की बात कही। राजेश ने जेब में रखी 50 हजार रुपये की गड्डी जैसे ही बाहर निकाली बाइक सवार युवक नकदी छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने लावड़ चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। राजेश को शराब के नशे में देख पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। चौकी प्रभारी रविंद्र मलिक का कहना है कि पीड़ित बार-बार बयान बदल रहा है। राजेश अपनी गाड़ी से देदवा गांव में बाइक सवार को टक्कर मारकर आया था। पुलिस ने वहां पहुंचकर मामले का समाधान भी कराया। कुछ देर बाद पीड़ित पैसे छीनने का आरोप लगाने लगा। जांच में सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है।