फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   50 thousand reward Lokendra arrested

50 हजार का इनामी लोकेंद्र गिरफ्तार

Fri, 28 Jan 2022 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
50 thousand reward Lokendra arrested
50 हजार का इनामी लोकेंद्र गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। बाइक बोट मामले में आरोपी 50 हजार के इनामी लोकेंद्र को मेरठ एसटीएफ ने मथुरा से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार ने बताया कि टीम ने मथुरा के गोवर्धन चौराहे के पास से लोकेंद्र पुत्र सरदार सिंह निवासी कलाखूरी बुलंदशहर हाल निवासी सी-146 सेक्टर 36 ग्रेटर नोएडा को गिरफ्तार किया है।

लोकेंद्र पर नोएडा पुलिस की तरफ से 50 हजार का इनाम था। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना ईओडब्ल्यू शाखा में हो रही है। एएसपी ने बताया कि लोकेंद्र भारतीय सेना की 20 जाट रेजिमेंट से वर्ष 2017 में रिटायर्ड हुआ था। सेना में रहते हुए उनकी तैनाती मेरठ थी। तभी उनकी मुलाकात कंपनी के निर्देश भूदेव से हुई थी। भूदेव ही लोकेंद्र के घर बुलंदशहर पहुंचा था। उसी ने लोकेंद्र को कंपनी से जोड़ा था। लोकेंद्र को कंपनी का सहायक निदेशक बनाकर हस्ताक्षर की ऑथारिटी दे दी गई थी। 2019 में कंपनी बंद होने के बाद से लोकेंद्र फरार था। लोकेंद्र के खिलाफ 105 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed