{"_id":"63b899daa6847442b2300156","slug":"50-thousand-prize-yakub-qureshi-his-son-imran-arrested-from-delhi-meerut-news-mrt6208330108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 50 हजार के इनामी याकूब कुरैशी, उनका बेटा इमरान दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 50 हजार के इनामी याकूब कुरैशी, उनका बेटा इमरान दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन
50 हजार के इनामी याकूब कुरैशी, उनका बेटा इमरान दिल्ली से गिरफ्तार
मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटेे इमरान कुरैशी को दिल्ली से शुक्रवार रात मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र दिल्ली के चांदनी चौक में अपने रिश्तेदार के यहां पर छिपे थे। दोनों को पुलिस दिल्ली से मेरठ लेकर आ रही है।
31 मार्च 2022 को हापुड रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी में पुलिस ने छापा मारा था। यहां अवैध तरीके से मीट पैकिंग का काम चल रहा था। पुलिस ने याकूब कुरैशी उनकी पत्नी संजीदा बेगम और बेटे इमरान और फिरोज के खिलाफ सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद मेरठ पुलिस ने याकूब कुरैशी और उनके परिवार सहित सात लोगों पर गैंगस्टर की धारा में केस पंजीकृत कर लिया था।
आरोपी याकूब के बेटे फिरोज ने एक माह पहले कोर्ट में सेरेंडर कर दिया था। यहां पेशी के बाद वह जेल चला गया था। पत्नी संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर हैं। याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान पर आईजी मेरठ रेंज में 50-50 हजार का इनाम कर दिया था। दोनों की तलाश में मेरठ पुलिस के साथ एसटीएफ भी लगी थी।
विज्ञापन
सटीक लोकेशन मिलने पर मेरठ की एसओजी टीम ने आरोपी पिता-पुत्र को शुक्त्रस्वार देर रात दिल्ली के चांदनी चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पिता-पुत्र एक अपने रिश्तेदार के घर पर ही ठहरे हुए थे। याकूब कुरैशी और उनके बेटे की गिरफ्तारी होने की जानकारी लगते ही याकूब के समर्थकों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि दोनों पिता-पुत्र को मेरठ पुलिस दिल्ली से लेकर मेरठ आ रही है