फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   50 new infected found in four blocks of the countryside

देहात के चार ब्लॉकों में 50 नए संक्रमित मिले

Tue, 18 May 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
50 new infected found in four blocks of the countryside
देहात के चार ब्लॉकों में 50 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

सरधना/मवाना/हस्तिनापुर/सरूरपुर। देहात क्षेत्र में रविवार की तुलना में सोमवार को कोरोना के कम मरीज मिले। चार ब्लॉकों में अलग-अलग जगह हुई जांच में कुल 50 नए मरीज मिले। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 253 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। एंटीजन जांच में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। जबकि दो दिन पूर्व कराई गई आरटीपीसीआर जांच में 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सलावा में एक और खेडा में तीन लोग संक्रमित मिले। वहीं मवाना में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। 136 लोगों की जांच की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि पहाडपुर में एक, ततीना में एक, कौल में एक, पिलौना में दो, हस्तिनापुर में एक, धनपुर में एक, सीना में दो, भैंसा में एक, बहजादका में एक, किशनपुर बिराना में एक तथा मवाना शुगर मिल में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। उन्होंने बताया कि 80 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए हैं। 56 लोगों की एंटीजन किट से जांच हुई। वहीं 45 से ऊपर के 160 लोगों को तथा 18 से ऊपर के 146 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

हस्तिनापुर सीएचसी पर जांच में 11 लोग पॉजिटिव मिले। सीएससी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि 148 लोगों के एंटीजन सैंपल लिए गए थे। सभी को होम आइसोलेट कर दवाइयां दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव रानी नगला में कैंप लगाया। यहां कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। उधर सरूरपुर ब्लॉक के गांव हर्रा, जसड़, गोटका, पाली में कोरोना जांच अभियान चलाया गया। यहां आठ लोग संक्रमित मिले। पुलिस चौकी परिसर में लगे शिविर में 20 लोगों की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में कुल 232 ग्रामीणों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। इसमें पाली में तीन, गोटका में दो, कक्केपुर में दो कोरोना संक्रमित मिले। एक ब्लॉक कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने गांव में जाकर कराई जांच
मवाना। बीडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव बातनौर में कोरोना पीड़ित लोगों से जानकारी की। सभी लोगों ने बताया कि उनको किट मिल चुकी है। गांव पिलौना में कई दिन पहले कुछ संक्रमित मिले थे। उनकी स्वास्थ्य जांच कराई गई। गांव नंगला हरेरु में महिला निगरानी समिति की बैठक में लोगों को कोविड के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
सीएचसी पर 14 अन्य निकले पॉजिटिव
लावड़/दौराला। पंचायत चुनाव के बाद से जलालपुर गांव में बीमारी से 10 ग्रामीणों की मौत की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। इस दौरान एक ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव मिला। वहीं, दौराला सीएचसी पर आरटीपीसीआर जांच में 14 लोग संक्रमित निकले।

चुनाव के बाद से ही जलालपुर गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। 10 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की कोरोना जांच की। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि जलालपुर गांव के अलावा दुल्हैड़ा, लावड़ व सीएचसी पर हुई जांच में कोई पॉजिटिव नहीं निकला। जलालपुर में मिले संक्रमित व्यक्ति को होम क्वारंटीन किया गया है। हालांकि, आरटीपीसीआर की जांच में 14 लोग पॉजिटिव आए। 655 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed