फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   5 year old girl was attacked and killed by pack of stray dogs

UP: शहर में पांच साल की मासूम बच्ची को कुत्तों के झुंड ने नोंचा, मौत से भय का माहौल

Sat, 01 Feb 2025 08:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Feb 2025 08:31 PM IST
सार

आवारा कुत्तों के आतंक का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कुत्तों ने लोगों पर हमला किया है। थाना क्षेत्र के गांव पाड़ली ग्रंट में पांच साल की बच्ची हलीमा पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
5 year old girl was attacked and killed by pack of stray dogs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव पाड़ली ग्रंट में चाचा के घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची हलीमा को आवारा कुत्तों के झुं ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। कुत्तों द्वारा उसे नोंच रखा था।
विज्ञापन


पाड़ली ग्रंट निवासी बुरहान की बेटी हलीमा (5) शुक्रवार शाम रजबहे के किनारे बच्चों के साथ अपने चाचा खसरान के मकान के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों का झुंड आया और हलीमा पर टूट पड़ा। कुत्ते हलीमा के शरीर को बुरी तरह से नोंच रहे थे। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन बाहर की तरफ दौड़े।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों की मदद से लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को दौड़ाया। इसके बाद परिजन लहूलुहान हालत में हलीमा को लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे। मरहम पट्टी व अन्य उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही मृतक बच्ची के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। परिजनों ने बताया कि कुत्तों ने बच्ची के शरीर को कई जगह से नोंच रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले भी 12 साल के बच्चे को दिया था मार
इस गांव में कुत्तों के आतंक की यह पहली घटना नहीं है। चार साल पहले भी इस गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने शादाब के 12 साल के बेटे आमिर को नोंच दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed