फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   495 fake English liquor caps recovered, one arrested

अंग्रेजी शराब के 495 नकली ढक्कन बरामद, एक पकड़ा

Thu, 08 May 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
495 fake English liquor caps recovered, one arrested
लावड़। एसओजी टीम ने शराब कंपनी के अधिकृत व्यक्ति की सूचना पर लावड़ में छापा मारकर एक व्यक्ति के पास से अंग्रेजी शराब के पव्वों के 495 नकली ढक्कन बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और ढक्कन बेचने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड कंपनी ने उसे बाजार में नकली ढक्कन और लेबल बेचने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने के लिए नियुक्त कर रखा है। बताया कि उसे सूचना मिली थी कि लावड़ में एक व्यक्ति अंग्रेजी शराब के नकली ढक्कन बेच रहा है। उसने मामले की जानकारी एसओजी को दी। बुधवार को एसओजी ने कस्बे में छापा मारा और एक व्यक्ति को सफेद कट्टे के साथ पकड़ लिया। टीम ने कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से 495 नकली ढक्कन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गांव अंदावली निवासी विकास कुमार बताया। उसने जानकारी दी कि यह ढक्कन लावड़ के मोहल्ला खारा कुआं निवासी ललित से खरीदे थे। टीम बरामद ढक्कन कब्जे में ले लिए और आरोपी को हिरासत में लेकर इंचौली थाने ले गई। संजय ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंचौली थाना प्रभारी नितिन पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छापे के दौरान थाने से पुलिस बल को एसओजी टीम के साथ भेजा गया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed