फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   49 people came in contact with Corona positive

हिमायूँ नगर में 24 और न्यू शानदार गार्डन में 25 लोगों को किया गया क्वॉरेंटाइन

Sat, 11 Apr 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
49 people came in contact with Corona positive
मेरठ। पुलिस ने शुक्रवार को हुमायुं नगर के 24 और लिसाड़ीगेट के न्यू शानदार गार्डन के 25 लोगों को क्वारंटीन कराया। यह सभी लोग कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने बताए गए हैं। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को 25 अन्य लोगों की तलाश है।
विज्ञापन

हॉट स्पॉट इलाके हुमायुं नगर में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हुमायुं नगर में एक मदरसे को सील कर उसमें 11 बच्चों को क्वारंटीन किया। मदरसे के पास एक मकान में 13 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद टीम लिसाड़ीगेट के न्यू शानदार गार्डन पहुंची। बताया गया कि यहां एक माह पहले रुड़की से आई जमात रुकी थी। उस जमात के दो लोग रुड़की में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पुलिस ने बताया कि जमात में 30 लोग थे। करीब 20 दिन पहले जमात लौट गई थी। एहतियात के तौर पर न्यू शानदार गार्डन में 25 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सात लोगों को सुभारती भेजा गया है। अन्य लालकुर्ती थाना क्षेत्र के एक स्कूल में रखे गए हैं। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि एहतियात के तौर पर लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। जो लोग जमातियों के संपर्क में आए थे, उनकी जांच बेहद जरूरी है। शुक्रवार को अभियान के दौरान हुमायु नगर और न्यू शानदार गार्डन के 49 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। जमातियों के संपर्क में आए 25 अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed