{"_id":"5e9f49bb8ebc3e9036452f39","slug":"49-case-found-negetive-after-that-people-take-breath-releaf-mawana-news-mrt4786804189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना से लिए 49 लोगों के सेंपल नेगेटिव मिले तो लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना से लिए 49 लोगों के सेंपल नेगेटिव मिले तो लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
मवाना। विदेशी, देशी 49 जमातियों तथा 4 स्थानीय लोगों के सैंपल शनिवार को भेजे गए थे। इनकी रिपोर्ट सोमवार देर रात निगेटिव आने पर शासन प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। अब मवाना में कोरोना की चेन लगभग अब टूट चुकी है। लोगों को उम्मीद है कि शीघ्र ही पिंक और ग्रीन जोन में आकर मवाना के लोग सामान्य जीवन जी सकेंगें।
उल्लेखनीय है कि बीते माह बिलाल मस्जिद से 10 विदेशी जमाती तथा तीन मस्जिदों से झारखंड, आसाम और फरीदाबाद के 43 जमाती पकडे़ गए थे। झारखंड के 7 जमाती पॉजिटिव आने पर उनको मेरठ भेज दिया गया था। शेष विदेशी, देशी 49 को क्वारंटीन पूरा होने पर और चार अन्य के शनिवार को पुन: जांच के लिए सैंपल लिए थे। सोमवार रात सभी 53 सैंपल की जांच निगेटिव आने पर शासन प्रशासन ने राहत महसूस की।
चेयरमैन समेत 55 के दोबारा लिए सैंपल
मवाना। झारखंड के 7 जमातियों के संपर्क में आने वाले नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया, शहरकाजी मौलाना नफीस सहित 55 लोगों के जांच सैंपल क्वारंटीन के 14 दिन पूरे होने पर दोबारा लिए गए थे। चेयरमैन, शहरकाजी सहित 55 लोगों को कृषक पीजी कॉलेज तथा लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन किया हुआ है। इनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। क्वारंटीन का समय 14 दिन पूरे होने पर मंगलवार को पुन: जांच के लिए सैंपल लिए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इनको घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह है स्थिति
मवाना में 10 विदेशी जमाती, 3 द्विभाषिए, 36 जमाती आसाम और फरीदाबाद के क्वारंटीन है। वहीं 51 लोग इनके संपर्क वाले कृषक पीजी कॉलेज में क्वारंटीन है, जबकि 30 अन्य लोग एलडी कॉलेज में क्वारंटीन है। इन सभी की एक बार जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं 133 लोग आढ़त मंडी में क्वारंटीन है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि मंडी में क्वारंटीन किए लोगों में से यदि किसी को दिक्कत होती है जांच कराई जाएगी।