फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   48.78% candidates appeared for the Assistant Professor exam.

Meerut News: 48.78 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा

Sun, 31 May 2026 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
48.78% candidates appeared for the Assistant Professor exam.
27 केंद्रों पर हुई लोकसेवा आयोग की परीक्षा में पंजीकृत 12513 में से 6104 अभ्यर्थी ही पहुंचे
विज्ञापन

-किसी ने पेपर को सामान्य तो किसी ने कठिन बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर (राजकीय महाविद्यालय) की प्रारंभिक परीक्षा 2025 रविवार को मेरठ में 27 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक हुई परीक्षा में पंजीकृत 12513 अभ्यर्थियों में से 6104 (48.78 प्रतिशत) उपस्थित रहे, जबकि 6409 अभ्यर्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे। किसी ने पेपर को सामान्य तो किसी ने कठिन बताया।
परीक्षा में समसामयिक व संबंधित विषयों से कई चर्चित मामलों में प्रश्न पूछे गए। प्रश्न पत्र में कुल 120 सवाल आए। इसमें 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन और 90 संबंधित विषय से संबंधित रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि लंबे समय बाद परीक्षा होने के कारण बहुत कम अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए। परीक्षा का प्रश्न पत्र सामान्य रहा। कुछ परीक्षार्थियों ने पेपर को सामान्य से सरल बताया तो कुछ ने कठिन। परीक्षा में प्रश्न पूछा गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन कब और कहां हुआ। इसमें कितने प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन है।
विज्ञापन

भारत का राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत करता है। भगत सिंह किस संस्था के संस्थापक सचिव थे। शिक्षण की चक्रीय योजना का निर्माण किसने किया। विश्व के किस क्षेत्र में सर्वाधिक ज्वालामुखी पाए जाते हैं। दाराशिकोह ने बावन उपनिषदों का फारसी भाषा में अनुवाद किस शीर्षक से किया। 1966 में कोठारी कमीशन द्वारा भारत सरकार को सौंपी रिपोर्ट का नाम क्या था आदि प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed